फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Party leaders should speak rationally on burning issues- Anupriya

Varanasi News: ज्वलंत मुद्दों पर तर्कपूर्ण बात रखें पार्टी के नेता- अनुप्रिया

Mon, 04 Sep 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Party leaders should speak rationally on burning issues- Anupriya
अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया और आगामी लोकसभा चुनावों में सफलता का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि ज्वलंत मुद्दों पर तर्कपूर्ण बात रखनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने रविवार को परेड कोठी में आयोजित पार्टी के दो दिवसीय वैचारिक मंथन व सह प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह को हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रमुख कार्यक्रम का महत्व है। संगठनात्मक ढांचा को मजबूत बनाने के साथ ही दायित्वों का बोध होना चाहिए। अनुशासन, चुनाव प्रबंधन, मीडिया व सोशल मीडिया पर भी ध्यान रखना है। दर्जा प्राप्त मंत्री रहे राम लखन पटेल ने बताया कि चुनाव में हार-जीत के लिए एक वोट भी काफी मायने रखता है। यदि हमारा बूथ प्रबंधन मजबूत नहीं है तो आपके मतदाता भ्रमित हो सकते हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल ने चुनाव प्रबंधन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान इलेक्शन एजेंट की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इलेक्शन एजेंट मतदान केंद्र से लेकर क्षेत्र की पूरी स्थिति पर नजर रखता है। विधायक डॉ. आरके पटेल ने कहा कि चुनाव के दौरान वाहन, चुनाव कार्यालय, कार्यकर्ताओं के भोजन एवं चुनावी बस्ता काफी महत्वपूर्ण होते हैं। इस मौके पर ओपी कटियार, राजेश श्रीवास्तव, राजेश पटेल बुलबुल, अर्जुन सिंह पटेल, डॉ. जमुना प्रसाद सरोज और विधायक सुनील पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed