फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Participation in competitions inspires us move ahead better work are honoured

UP: प्रतियोगिताओं में सहभागिता से आगे बढ़ने की मिलती है प्रेरणा, बेहतर कार्य करने वाले सम्मानित

Sun, 02 Mar 2025 10:06 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 02 Mar 2025 10:06 PM IST
सार

पराड़कर भवन में आयोजित कार्यक्रम के दाैरान प्रतिभावानों को सम्मानित किया गया। इसमें राजनीतिज्ञ, व्यापारी सहित शिक्षा क्षेत्र से जुड़े व्यक्तित्व शामिल रहे।

विज्ञापन
Participation in competitions inspires us move ahead better work are honoured
कार्यक्रम के दाैरान अतिथिगण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोसाइटी फाॅर सोशल एक्शन एंड रिसर्च (सार संस्थान) की ओर से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि प्रतियोगिताओं में सहभागिता और सम्मान पाने से आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा मिलती है।

विज्ञापन


पराड़कर भवन में आयोजित समारोह में रविंद्र जायसवाल ने कहा कि प्रतियोगिता बच्चों के मानसिक स्तर को बढ़ाती है। उन्होंने बच्चों को अधिक से अधिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़कर भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि कभी भी परिश्रम से पीछे नहीं हटना चाहिए। 
विज्ञापन


प्रतिभा परिश्रम के बाद आती है। अगर दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ काम किया जाए तो उसमें सफलता जरूर मिलती है। प्रो. रामकुमार सिंह ने राष्ट्र निर्माण, एकता एवं नैतिकता अपनाने की सलाह दी। संस्थान की ओर से सीएचएस गर्ल्स और बॉयज स्कूल कमच्छा के साथ ही गुरुनानक स्कूल, संत अतुलानंद काॅन्वेंट स्कूल सहित अन्य विद्यालयों में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. आरके ओझा, समाज सेवा के क्षेत्र में आरके चौधरी, शिक्षा के क्षेत्र में अशोक मौर्य को आचार्य स्व. व्रजवल्लभ द्विवेदी स्मृति विशेष सेवा सम्मान से नवाजा गया। स्वागत डॉ. तरुण कुमार द्विवेदी ने किया। इस दौरान प्रो. मनोज श्रीवास्तव, प्रो. पंकज सिंह, प्रो. आनंद प्रकाश, प्रो. रामसुधार सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed