{"_id":"671d2a569e12ce154e0e1cd5","slug":"panic-due-to-fire-in-mahatma-gandhi-kashi-vidyapeeth-campus-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर में लगी आग से दहशत, फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर में लगी आग से दहशत, फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया
Sat, 26 Oct 2024 11:14 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 26 Oct 2024 11:14 PM IST
सार
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ छात्रावास के पास कूड़े के ढ़ेर में लगी आग से दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया तब जाकर थोड़ी राहत महसूस की गई लेकिन डर व्याप्त है। बताते चलें कि जहां आग लगी पास में छात्र धरना दे रहे है इसके साथ ही प्रोफेसर के आवास भी हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन
कूड़े के ढ़ेर में लगी आग
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
महात्मा गाँधी काशी विधापीठ के नरेंद्र देव छात्रावास के पास जमा कूड़े के ढ़ेर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग भड़कती हुई देख फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई और मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
जहां आग लगी वहीं पास में छात्र धरने पर बैठे हुए थे इसके साथ ही पास में ही छात्रावास है और प्रोफेसर के आवास भी है। आग लगने की घटना के बाद छात्र भयभीत हैं और सवाल उठ रहे हैं कि आखिर आग के कारण क्या हैं?
विज्ञापन
आपको बता दें कि अचानक लगी आग के बावजूद वहां मौजूद कोई प्रोफेसर नहीं पहुंचा। छात्रों ने आग देखी और प्रशासन को सूचना दी। अगर समय रहते सूचना नहीं दी गई होती तो आग के फैलने का डर भी था। आग पर काबू पाने के साथ ही सबने राहत की सांस ली है लेकिन डर का माहौल है।
विज्ञापन