{"_id":"63df8b6a74b5856d217a9097","slug":"pandas-beat-up-drunk-youths-at-assi-ghat-varanasi-video-viral-2023-02-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: अस्सी घाट फिर बना अखाड़ा, नशे में धुत युवकों पर कहर बनकर टूटे पंडे, बांस से की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: अस्सी घाट फिर बना अखाड़ा, नशे में धुत युवकों पर कहर बनकर टूटे पंडे, बांस से की पिटाई
Sun, 05 Feb 2023 04:26 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 05 Feb 2023 04:26 PM IST
सार
माघ पूर्णिमा होने का कारण रविवार को अस्सी घाट पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भीड़ ज्यादा थी। लोग गंगा स्नान के बाद घाट पर बैठे पंडों से टीका-चंदन लगवा रहे थे। इस दौरान नशे में धुत युवकों की एक पंडे से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
नशे में धु्त युवक की पिटाई करते पंडे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक अस्सी घाट पर 24 घंटे के अंदर मारपीट और हंगामे की दूसरी घटना सामने आई है। नशे में धुत युवकों पर घाट के पंडे कहर बनकर टूटे। छतरी के बांस से उनकी पिटाई की। घटना से संबंधित वीडियो सोशल पर वायरल है। पुलिस तक मामला नहीं पहुंचा। इससे पहले शनिवार को भी अस्सी घाट पर रैदासी पर्यटकों ने चाय विक्रेता के संग मारपीट की थी।
विज्ञापन
माघ पूर्णिमा होने का कारण रविवार को अस्सी घाट पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भीड़ ज्यादा थी। लोग गंगा स्नान के बाद घाट पर बैठे पंडों से टीका-चंदन लगवा रहे थे। इस दौरान एक पंडे की चौकी पर कुछ युवक गंगा नहाकर पहुंचे। वो नशे में धुत थे। चौकी पर बैठे पंडे ने उन युवकों को दूर जाने को कहा तो वो बहस करने लगे।
विज्ञापन
देखते ही देखते कहासुनी गालीगलौज से होते हुए मारपीट में बदल गई। एक युवक ने छतरी के लिए लगाए गए बांस को निकाल लिया। नजारा देख मौके पर जुटे अन्य पंडों ने उस युवक को दबोच लिया। उसके हाथ से बांस छीन कर उसी से पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
युवक के साथ मौजूद अन्य युवक पंडों का आक्रोशित रूप देख पीछे हट गए। मारपीट के कारण घाट पर मौजूद स्नानार्थियों और पर्यटकों में थोड़ी देर के लिए अफरातफरी मची रही। नशे में धुत युवक घाट से भाग गए और फिर माहौल शांत हो गया।