फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Panchkroshi Parikrama started with Har Har Mahadev

Varanasi News: हर-हर महादेव के साथ शुरू हुई पंचक्रोशी परिक्रमा

Sat, 29 Jul 2023 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Panchkroshi Parikrama started with Har Har Mahadev
हर-हर महादेव के जयघोष से शुक्रवार को मणिकर्णिका तीर्थ का कोना-कोना गुंजायमान हो उठा। कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के साथ अधिमास में भाईचारा, आपसी सौहार्द और विश्व कल्याण की कामना का संकल्प लिया। इसके बाद प्रांतीय अध्यक्ष ने पांच दिवसीय पंचक्रोशी परिक्रमा की शुरूआत की। मणिकर्णिका तीर्थ और व्यासपीठ पर संकल्प के साथ शुरू यात्रा का पहला पड़ाव कंदवा रहा है।कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में पंचक्रोशी यात्रा बड़ा गणेश, बाबा श्री काल भैरव, श्री काशी विश्वनाथ, संकठा माता का विधिवत दर्शन पूजन कर डमरू एवं शंख ध्वनि के बीच मणिकर्णिका कुंड पहुंची, फिर विश्वनाथ मंदिर में ज्ञानवापी स्थित व्यासपीठ गई। संकल्प और दर्शन के बाद यात्रा प्रथम पड़ाव कंदवा स्थित श्री कर्दमेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। लोगों ने रात्रि विश्राम किया। प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि यह यात्रा भाईचारा और भारत के कल्याण के संकल्प के साथ शुरू हुई है। राजनीतिक नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक यात्रा है। इससे आमजन जुड़ते चले जाएंगे। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि भाग्यशाली हूं, जो इस यात्रा में शामिल होने का मौका मिला। काशी जैसी अति प्राचीन और ऐतिहासिक धरती पर आने का सौभाग्य तब मिलता है, जब पिछले जन्मों में कोई पुण्य का काम किया हो। इस मौके पर प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह, राजेश्वर सिंह पटेल, राघवेंद्र चौबे, प्रजानाथ शर्मा, विजय शंकर मेहता, शैलेंद्र सिंह, डॉ नृपेंद्र नारायण सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed