फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Panchayati Raj Minister Hands Over Check of 5 Lakh in Financial Assistance to Bereaved Family

वाराणसी में एक करोड़ रुपये हड़पे: दंपती समेत पांच पर FIR, कारोबार के नाम पर किया खेल; अब धमकी दे रहे

Sun, 26 Apr 2026 05:38 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 26 Apr 2026 05:38 AM IST
सार

Varanasi News: कारोबार के नाम पर ग्रोसरी कारोबारी से एक करोड़ रुपये धोखे से हड़प लिए गए। पीड़ित ने इस मामले में शंकुलधारा निवासी चार नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ शनिवार को भेलूपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Panchayati Raj Minister Hands Over Check of 5 Lakh in Financial Assistance to Bereaved Family
भेलूपुर पुलिस ने दर्ज किया मामला। - फोटो : एआई

विस्तार

Varanasi News: वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र में ग्रोसरी कारोबार के नाम पर एक व्यापारी से एक करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सारनाथ थाना क्षेत्र के पहड़िया, श्रीनगर कॉलोनी निवासी सीताराम चौधरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शंकुलधारा निवासी राजेश अग्रवाल, उनकी पत्नी रजनी अग्रवाल, बेटा शाश्वत अग्रवाल और बेटी लाडो ने उन्हें कारोबार में निवेश और मकान की रजिस्ट्री का झांसा देकर विभिन्न तिथियों में करीब एक करोड़ रुपये अपने बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए।

विज्ञापन

पुलिस से कार्रवाई की मांग

पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने पहले भरोसा दिलाकर पैसे लिए और बाद में असमर्थता जताने लगे। न तो रकम वापस की गई और न ही मकान की रजिस्ट्री कराई गई। इतनी बड़ी रकम फंस जाने के कारण पीड़ित की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है। उनका और उनके बेटे का ग्रोसरी प्रतिष्ठान ‘काशी बाजार’ भी बंद हो चुका है, जबकि बैंक ऋण चुकाने में भी उन्हें गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सीताराम चौधरी ने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने कई बार आरोपियों से अपनी रकम वापस मांगी तो उन्हें गाली-गलौज के साथ जान से मारने की धमकी दी गई। यहां तक कि शूटरों से गोली मरवाने की धमकी भी दी गई। पीड़ित के अनुसार 3 जनवरी 2026 को जब वह पैसे के संबंध में आरोपियों के घर पहुंचे, तो उनके साथ मारपीट भी की गई।

इस संबंध में एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed