फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Panchayat elections: 9 percent voting between 9 am to 4 am, Clashes over votes in Isarwar village of Sevapuri

पंचायत चुनावः झड़प के बीच सुबह 9 बजे तक 9 प्रतिशत हुआ मतदान, सेवापुरी के इसरवार गांव में वोट डलवाने को लेकर हुए झड़प

Mon, 19 Apr 2021 10:54 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 19 Apr 2021 10:54 AM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: 9 percent voting between 9 am to 4 am, Clashes over votes in Isarwar village of Sevapuri
प्रमारी स्कूल में प्रधानी का वोटिंग करने जाते लोग - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में वोट डलवाने को लेकर हल्की झड़प के बीच त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान सुबह सात बजे से शुरू किया गया। सुबह नौ बजे तक 9 प्रतिशत मतदान हुआ है। सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें दिख रही हैं।

विज्ञापन


कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच शुरू हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर एक तरफ जहां चुनाव आयोग काफी सतर्क है तो वहीं प्रशासन ने भी कोरोना और शांतिपूर्वक मतदान कराने को लेकर पहले से ही पूरी तैयारी की है। लेकिन मतदान केन्द्र पर भीड़ के चलते कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत के लिए 8 विकास खंडों के 850 मतदान केंद्रों के 2591 बूथों पर वोटिंग जारी है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क लगाकर लाईन में खड़े होकर मतदाता अपनी बारी का इंतजार करते रहे। सुरक्षा में लगे पुलिस के जवान सभी मतदाताओं से मास्क व दो गज की दूरी बनाकर खड़े होने का संदेश देते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मतदान केंद्र पर मतदान करने पहुंचे मेहंदी गंज के विनोद पटेल ने बताया कि कोरोना से बचना भी है व मतदान करना जरूरी है। सुबह भीड़ कम रहती है और आसानी से मतदान भी हो जाता है। आठों ब्लाकों के 694 गांव में वोटिंग जारी है। सेवापुरी ब्लाक के इसरवार गांव में वोट डलवाने को लेकर हल्की झड़प हुई। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। पंचायत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि सुबह 9 बजे तक 9 प्रतिशत मतदान हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed