{"_id":"608506b38ebc3ea1d903e10c","slug":"panchayat-elections-2020-employees-will-be-cast-in-counting-of-votes-one-supervisor-will-be-on-one-table-and-four-counting-assistants-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: मतगणना में लगेंगे 2020 कर्मचारी, एक टेबल पर होंगे एक पर्यवेक्षक और चार मतगणना सहायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: मतगणना में लगेंगे 2020 कर्मचारी, एक टेबल पर होंगे एक पर्यवेक्षक और चार मतगणना सहायक
Sun, 25 Apr 2021 11:35 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 25 Apr 2021 11:35 AM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 2 मई को होने वाली मतगणना में कुल 2020 कर्मचारी लगेंगे। एक टेबल पर एक पर्यवेक्षक एवं चार मतगणना सहायक की ड्यूटी लगाई जा रही है। इसके लिए ड्यूटी आदेश जारी कर दिया गया है। 8 ब्लाॅकों के 101 न्याय पंचायतों के लिए 404 टेबल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
2592 बूथों की मतपेटियों की गिनती के लिए आठ ब्लॉकों में 8 स्थान निर्धारित किए गए हैं। जहां पर अधिकारियों की देखरेख में गिनती शुरू की जाएगी। प्रति न्याय पंचायत 4 गणना टेबल लगाए जाएंगे। पंचायत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि मतगणना में 2020 कर्मचारियों को लगाया जा रहा है। इसके लिए उन्हें ड्यूटी आदेश जारी कर दिया गया है। 26-27 अप्रैल को प्रशिक्षण का कार्य होगा। इसके बाद 2 मई को गिनती की जाएगी। चुनाव आयोग की गाइड लाइन के अनुसार मतगणना के लिए सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है।।
विज्ञापन