फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Panchakroshi Yatra 2026 in varanasi 75-km journey begins with resolution from Manikarnika

पंचक्रोशी यात्रा 2026: मणिकर्णिका से संकल्प के साथ शुरू हुई 75 किमी की यात्रा, पूर्वांचल भर से जुटे श्रद्धालु

Sun, 15 Feb 2026 10:57 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 15 Feb 2026 10:57 AM IST
सार

Varanasi News: मणिकर्णिका से संकल्प के साथ 75 किमी की पंचक्रोशी यात्रा रविवार की रात में शुरू हुई। महाशिवरात्रि पर 24 घंटे में श्रद्धालु यात्रा पूरी करेंगे। इसके लिए पूर्वांचल भर से श्रद्धालु जुटे हैं। 

विज्ञापन
Panchakroshi Yatra 2026 in varanasi 75-km journey begins with resolution from Manikarnika
पंचक्रोशी यात्रा से पहले मणिकर्णिका पर संकल्प लेते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाशिवरात्रि पर श्रीकाशी विश्वनाथ को प्रसन्न करने और कष्टों से मुक्ति के लिए शनिवार की रात में पंचक्रोशी यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। पूर्वांचल भर से आए श्रद्धालुओं ने मणिकर्णिका कुंड से संकल्प लेकर यात्रा की शुरुआत की। रात में ही दो लाख से अधिक श्रद्धालु पंचक्रोशी परिक्रमा की शुरुआत की। पूरी रात 75 किमी की पंचक्रोशी पथ की पदयात्रा की। 24 घंटे में पांचो पड़ावों की यात्रा पूरी करेंगे।

विज्ञापन


शाम ढलते ही दूर-दराज के श्रद्धालु मणिकर्णिका कुंड पर पहुंचने लगे। रात होते ही भीड़ बढ़ गई। सभी ने गंगा स्नान के बाद ज्ञानवापी कुएं पर संकल्प लिया। इसके बाद परिक्रमा शुरू की। परिक्रमा पथ पर रातभर पैदल चलते रहे। 
विज्ञापन


मार्ग में संस्थाएं उनकी सेवा में लगी थीं। बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं यात्रा कर रही थीं। रात 12 बजे पहले पड़ाव कर्मदेवश्वर महादेव श्रद्धालु पहुंच, जहां पूजन अर्चन कर आरती उतारी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दूसरे पड़ाव भीमचंडी, तीसरे रामेश्वर और चौथे पड़ाव शिवपुर के पाचो पंडवा होकर अंतिम पड़ाव कपिलधारा में दर्शन पूजन करते हुए पुन: मणिकर्णिघाट पहुंच कर संकल्प को छुड़ाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed