फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PAN card will block tax evasion

कर चोरी पर ब्लॉक होगा पैन कार्ड

Thu, 04 Aug 2016 02:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 04 Aug 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
PAN card will block tax evasion
income tax - फोटो : income tax
कर चोरी को लेकर आयकर विभाग और सख्ती बरतने की तैयारी में है। वाराणसी समेत पूर्वांचल में कर चोरी करने पर पैन कार्ड ब्लॉक करने की तैयारी की जा रही है। विभाग के आयकर अधिकारी मुसाफिर के अनुसार यदि किसी का कर बकाया है, विभाग से नोटिस मिलने पर जवाब देने में आनाकानी कर रहा है तो उसे डिफाल्टर सूची में शामिल किया जाएगा। विभाग ऐसे डिफाल्टरों के पैन कार्ड ब्लॉक करेगा। बैंक से ऋण लेने और संपत्ति के पंजीकरण (खरीदने व बेचने) कराने तक के अधिकार छीने जाएंगे।
विज्ञापन


आयकर विभाग के अधिकारियों के अनुसार विभाग पर राजस्व संग्रह करने के साथ करदाताओं की संख्या बढ़ाने का दबाव है। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने कर चोरी रोकने के लिए कई प्रस्ताव सरकार को भेजे थे, जिसे मंजूरी मिल गई है। इसके बाद आयकर विभाग ने डिफाल्टरों की सूची तैयार कर ली है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इस सूची में ऐसे लोग भी शामिल हैं जो बार बार नोटिस भेजने के बाद भी कर का भुगतान नहीं कर रहे हैं। साथ ही जिनके खिलाफ  कर चोरी का मामला लंबित है। विभाग अब इन लोगों को आखिरी बार नोटिस भेजने जा रहा है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed