{"_id":"60a561218ebc3e34d94a9b6a","slug":"pan-card-of-16-teachers-being-used-in-other-districts-city-news-vns5903408185","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे जिलों में हो रहा 16 शिक्षकों के पैन कार्ड का इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे जिलों में हो रहा 16 शिक्षकों के पैन कार्ड का इस्तेमाल
विज्ञापन
वाराणसी। जिले के 16 शिक्षकों के पैन कार्ड नंबर का इस्तेमाल अन्य जनपदों में होने का मामला सामने आया है। इनमें सेवापुरी के पांच और पिंडरा ब्लॉक के 11 शिक्षक शामिल हैं। सभी शिक्षकों का वेतन दो महीने से रुका हुआ है।
खंड शिक्षा अधिकारी सेवापुरी व पिंडरा ने बीएसए राकेश सिंह को शिक्षकों की सूची प्रेषित की है। जिनका पैन कार्ड अन्य जनपदों में भी इस्तेमाल हो रहा है। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष शशांक कुमार पांडेय के नेतृत्व में बीएसए से शिकायत की गई है। मामले की गंभीरता को देख बीएसए ने बरेली के बीएसए से फोन पर वार्ता की। बताया कि सेवापुरी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बरनी प्रथम के सहायक अध्यापक रमेश कुमार सिंह के पैन कार्ड के आधार पर बरेली में माध्यमिक स्कूल के शिक्षक को वेतन का भुगतान किया जा रहा है। जिस पर बरेली के बीएसए ने जांच कर अवगत कराने की बात कही है। शशांक कुमार पांडेय ने बताया कि डबल पैन कार्ड मामले की वजह से पिछले दो महीने से शिक्षकों का वेतन रुका हुआ है। बीएसए से शिकायत करने के साथ उन्हें एक सूची भी उपलब्ध कराई है।
पैन कार्ड के डबल इस्तेमाल का मामला संज्ञान में आया है। अन्य जिलों के बीएसए से वार्ता कर जांच कराई जा रही है।
राकेश सिंह, बीएसए