फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Painting work will be undertaken afresh after the rains, and figures will be etched onto the walls.

Varanasi News: बारिश के बाद नए सिरे से होगी पेंटिंग, दीवारों पर उकेरी जाएंगी आकृतियां

Sat, 25 Jul 2026 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Painting work will be undertaken afresh after the rains, and figures will be etched onto the walls.
वाराणसी। बारिश के बाद शहर के सुंदरीकरण को ध्यान में रखते हुए नए सिरे से पेंटिंग कराई जाएगी। दीवारों पर विभिन्न आकृतियां उकेरी जाएंगी। गंगा घाटों, पर्यटन स्थलों और मंदिरों तक जाने वाले मार्गों का स्वरूप बदला जाएगा। पूर्व में जिन स्थानों पर पेंटिंग कराई गई थी, वहां कई जगहों पर रंग उड़ चुके हैं। इसे देखते हुए वीडीए ने कार्ययोजना तैयार की है।
विज्ञापन

इसके तहत कचहरी परिसर की बाहरी दीवार, आयुक्त कार्यालय और बनारस क्लब की बाहरी दीवार पर इनेमल पेंट से कलाकृतियां उकेरी जाएंगी। कई स्थानों पर दीवारों पर मधुबनी पेंटिंग भी बनाई जाएगी। शहर के सुंदरीकरण के तहत प्रमुख मार्गों, भवनों, दुकानों और सरकारी इमारतों की बाहरी दीवारों पर रंगीन कलाकृतियां बनाई जाएंगी। लहुराबीर में क्वींस कॉलेज की दीवारों पर चरखा चलाते बापू, शहनाई बजाते भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां तथा ककरमत्ता पुल पर गंगा घाट और मंदिरों की पेंटिंग को बेहतर बनाया जाएगा।
विज्ञापन

नरिया स्थित एनसीसी कॉलोनी की दीवार पर सीमा पर लड़ते जवान, शहादत को सलाम, सबको समान शिक्षा और स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत जैसे स्लोगन की पेंटिंग की जाएगी। अस्सी घाट, दुर्गाकुंड, कबीरचौरा, लहुराबीर, बरेका और नरिया आदि स्थानों पर बनी कलाकृतियों की पेंटिंग दोबारा कराई जाएगी। वीडीए उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने बताया कि सुंदरीकरण के तहत पेंटिंग कराई जाएगी। इस कार्य में नगर निगम का भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed