फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Painting Competition in varanasi 300 students captured colors of women empowerment and environment on canvas

चित्रकला प्रतियोगिता: 300 विद्यार्थियों ने कैनवास पर उतारे नारी शक्ति व पर्यावरण के रंग, बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Wed, 14 Oct 2026 06:44 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 14 Oct 2026 06:44 PM IST
सार

अमर उजाला की ओर से नवरात्र के तीसरे दिन छह शिक्षण संस्थानों के 300 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने कैनवास पर नारी शक्ति व पर्यावरण के रंग उतारे। 

विज्ञापन
Painting Competition in varanasi 300 students captured colors of women empowerment and environment on canvas
चित्रकला प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को अमर उजाला की ओर से शहर के छह प्रमुख शिक्षण संस्थानों में चित्रकला प्रतियोगिता हुई। कला और रचनात्मकता के इस कार्यक्रम में 300 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कैनवास पर नारी सशक्तीकरण की थीम पर अपनी कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


प्रतियोगिता के दौरान 39 जीटीसी छावनी स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में 80 छात्र-छात्राओं ने अपनी तूलिका से पर्यावरण संरक्षण, दुर्गा पूजा और नारी शक्ति जैसे समसामयिक व सांस्कृतिक विषयों पर मनमोहक पेंटिंग्स बनाईं। वहीं, भगवानपुर स्थित चित्रांकन फाइन आर्ट्स स्टडी सोसाइटी के 40 विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक सोच और बुद्धिमता का लोहा मनवाया।
विज्ञापन


इसी तरह महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के ललित कला विभाग से 100 विद्यार्थियों और बीएचयू के विजुअल आर्ट्स फैकल्टी के कई होनहार कलाकारों ने अपनी कलात्मक भावनाओं में रंग भरे। नरिया स्थित बीएनएस कॉन्वेंट स्कूल के 70 छात्र-छात्राओं ने भी अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शिक्षकों व कला विशेषज्ञों ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। शिक्षकों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं न केवल युवाओं की छिपी प्रतिभा को तराशती हैं, बल्कि उनमें रचनात्मक ऊर्जा, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का संचार भी करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

  • बच्चों ने पर्यावरण और नारी शक्ति जैसे गंभीर विषयों को जिस रचनात्मकता के साथ रंगों में उतारा है, वह सराहनीय है। ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना जगाने का सशक्त माध्यम हैं। -पंकज कुमार शर्मा, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय
  • कला केवल एक शौक नहीं, बल्कि अपने विचारों और दृष्टिकोण को व्यक्त करने का माध्यम है। छात्रों ने अपनी बुद्धिमत्ता और तकनीकी बारीकियों का बेहतरीन परिचय दिया है। -अमरेश, चित्रांकन फाइन आर्ट्स स्टडी सोसाइटी
  • युवा कलाकारों को ऐसा मंच मिलना बेहद जरूरी है। इस तरह के आयोजनों से उनके कौशल में निखार आता है और प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। -प्रियंका पटेल, ललित कला विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ
  • नवरात्र के पावन अवसर पर सांस्कृतिक और समसामयिक विषयों पर आधारित अमर उजाला की यह पहल सराहनीय है। विद्यार्थियों की मौलिकता और रंगों का संयोजन उच्च स्तरीय रहा। -सतीश कुमार पटेल, फाइन आर्ट्स संकाय, बीएचयू 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed