Pahalgam Attack: ट्रांसपोटर्र्स ने फूंका पाकिस्तान का झंडा, जताया विरोध; कई संगठनों ने निकाले कैंडल मार्च
Pahalgam Attack News: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर देशभर के लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। इसी क्रम में वाराणसी में व्यापारियों ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की। इसके साथ ही मृतकों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया।
विस्तार
Pahalgam Attack: बनारस टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की बैठक कैंटोनमेंट के एक होटल में हुई। इसमें सभी टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों ने देशहित में एकजुटता का संकल्प लेकर पाकिस्तान का झंडा जलाया।
अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह और प्रवक्ता शशि प्रताप सिंह ने कहा कि अगर आदेश मिला तो पहलगाम बॉर्डर पर जाकर आतंकियों को जन्नत भेजेंगे। महामंत्री प्रकाश जायसवाल, सुनील सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव, प्रदीप सिंह, रोहित सिंह, नीलकमल मौजूद रहे। उधर, रविंद्रपुरी कल्याण समिति और गोपी राधा बालिका विद्यालय की छात्राओं ने शांति मार्च निकाला। नेतृत्व संरक्षक उमाशंकर अग्रवाल, अध्यक्ष अनुज डिडवानिया, उपाध्यक्ष प्रकाश सोनेजा रहे।
दशाश्वमेध स्थित चितरंजन पार्क से कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें महानगर उद्योग व्यापार समिति अध्यक्ष प्रेम मिश्रा, दशाश्वमेध व्यापार मंडल के संरक्षक श्रीनारायण खेमका, अशोक जायसवाल , अध्यक्ष सुरेश तुलस्यान, महामंत्री दीपक वासवानी, सुशील मोहनानी, विनय यादव आदि रहे।
उधर, श्रीराम मशीनरी मार्केट में शनिवार की शाम 6 से रात 8 बजे तक दुकानें बंद कर व्यापारियों ने पदयात्रा निकाली। वहीं, माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत तदर्थ शिक्षकों के एक समूह ने प्रधानमंत्री के संसदीय जनसंपर्क कार्यालय पहुंचकर जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना को ज्ञापन सौंपा। सेंट पॉल्स चर्च सिगरा और ईसाई समाज ने मिशन कंपाउंड से पादरी सैम जोशुआ सिंह के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया।
सभा ने जताया विरोध
विश्वमांगल्य सभा काशी प्रांत ने अस्सी घाट पर पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी। सदस्यों ने दीपदान कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। प्रांत अध्यक्ष आनंद प्रभा सिंह, प्रान्त संयोजिका डॉ. भारती मिश्रा, किरण गोरे, मुदिता गेठे व पूनम सिंह रहीं।