{"_id":"6809d5bc3f3d39b219047008","slug":"pahalgam-attack-news-10-pakistani-citizens-living-in-varanasi-seven-on-basis-of-marriage-and-divorce-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pahalgam Attack: पाकिस्तान के 10 नागरिक रह रहे काशी में, सात विवाह और तलाक के आधार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pahalgam Attack: पाकिस्तान के 10 नागरिक रह रहे काशी में, सात विवाह और तलाक के आधार पर
Thu, 24 Apr 2025 11:41 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 24 Apr 2025 11:41 AM IST
सार
Varanasi Latest News: वाराणसी जिले में 10 पाकिस्तान के नागरिक रह रहे हैं। इनमें से सात ऐसे लोग हैं जो विवाह और तलाक के आधार पर रह रहे हैं। इतना ही नहीं दो हिंदू बुजुर्ग महिलाओं ने नागरिकता के लिए आवेदन किए हैं।
विज्ञापन
हमले के बाद वाराणसी में बढ़ी सतर्कता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तान को लेकर सख्त रुख अख्तियार किया है। बुधवार को सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने पाकिस्तानी नागरिकों का एसवीईएस वीजा रद्द करने सहित कई अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिए। इस क्रम में काशी में मौजूदा समय में पाकिस्तान के 10 नागरिक रह रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन के अनुसार पाकिस्तान से लांग टर्म वीजा के तहत काशी आकर नौ लोग रह रहे हैं। इनमें से सात लोग विवाह और तलाक के आधार पर रह रहे हैं। जबकि, दो हिंदू बुजुर्ग महिलाएं भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन देकर काशी में रह रही हैं। इसके अलावा एक 75 वर्षीय पाकिस्तानी बुजुर्ग 45 दिन के वीजा पर हाल ही में काशी आए हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Varanasi News: बाबतपुर एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से मिले सात कारतूस, सीआईएसएफ ने पुलिस को सौंपा
विज्ञापन
पाकिस्तान के नागरिकों का एसवीईएस वीजा रद्द करने संबंधी सरकार की घोषणा को लेकर जिले के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से बात की गई। इस पर अफसरों ने कहा कि शीर्ष स्तर से जो भी गाइडलाइन आएगी, उसका अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।
इसे भी पढ़ें; Varanasi Weather: बनारस में दो दिनों तक लू का यलो अलर्ट जारी, जानें- चिलचिलाती गर्मी से कब मिलेगी राहत