फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Padmashree Deepa Malik reached Banaras inaugurate Divyang Academy also visit Kashi Vishwanath temple

बनारस पहुंची पद्मश्री दीपा मलिक: दिव्यांग एकेडमी का करेंगी उद्घाटन, बोलीं- बाबा विश्वनाथ के आशीर्वाद से पैरालंपिक में विजय मिली

Wed, 06 Oct 2021 02:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 06 Oct 2021 02:02 PM IST
सार

पद्मश्री और भारतीय पैरालंपिक खिलाड़ी दीपा मलिक वाराणसी में चिंतामणि दिव्यांग स्पोर्ट्स एकेडमी का उद्घाटन करेंगी। साथ ही वाराणसी काशी विश्वनाथ दरबार में हाजिरी लगाएंगी।

विज्ञापन
Padmashree Deepa Malik reached Banaras inaugurate Divyang Academy also visit Kashi Vishwanath temple
पद्मश्री दीपा मलिक का वाराणसी एयरपोर्ट पर किया गया स्वागत। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

पद्मश्री और भारतीय पैरालंपिक खिलाड़ी दीपा मलिक बुधवार को बनारस पहुंची। दीपा ने कहा कि मैं यहां बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेने आई हूं। हमें पैरालंपिक में जो ऐतिहासिक विजय मिली है, वह बाबा विश्वनाथ के आशीर्वाद से ही संभव हो पाया है। फिर आशीर्वाद लेकर भारत के मान-सम्मान को हम और आगे बढ़ाने का काम पैरा ओलंपिक के माध्यम से करेंगे।

विज्ञापन


दीपा मलिका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिव्यांग जनों के लिए भारत में हो रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत में जो दिव्यांग जनों का कार्य हो रहा है, वह अत्यंत ही सराहनीय है। दुनिया के किसी देश के दिव्यांग जनों के लिए इतना कार्य नहीं हुआ, जितना भारत में हुआ है।
विज्ञापन


सीएम योगी की तारीफ की
उत्तर प्रदेश के संदर्भ में कहा कि जिस तरह से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिव्यांग खेल के लिए बजट का निर्धारण किया है, वह काबिले तारीफ कदम है। इससे दिव्यांग प्रतिभाओं को अवसर मिलेगा और उन्हें राष्ट्र की मुख्यधारा में लाने में सहायता मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी में खोले जा रहे चिंतामणि दिव्यांग स्पोर्ट्स एकेडमी खोले जाने की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से वाराणसी में दिव्यांग स्पोर्ट्स एकेडमी की स्थापना एक ऐतिहासिक कदम है, इससे भारत सहित पूर्वांचल के सभी जिलों के खेल दिव्यांग खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा। एकेडमी पूरी दुनिया के लिए एक मॉडल साबित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed