फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Padma Awards 2025 Padma Shri awarded Pandit Ganeshwar Shastri Dravid who got Muhurta for Ram Mandir Ayodhya

Padma Awards: राम मंदिर व काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का मुहुर्त निकालने वाले पंडित को पद्मश्री, PM के रहे प्रस्तावक

Sat, 25 Jan 2025 11:01 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 25 Jan 2025 11:01 PM IST
सार

Padma Awards 2025 : राम मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का मुहूर्त निकालने और लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी के प्रस्तावक रहे पंडित गणेश्वर शास्त्री को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। 

विज्ञापन
Padma Awards 2025 Padma Shri awarded Pandit Ganeshwar Shastri Dravid who got Muhurta for Ram Mandir Ayodhya
गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंडित गणेश्वर शास्त्री द्राविड़ को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए पद्मश्री मिला है। द्राविड़ ने ही अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा और श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का शुभ मुहूर्त निकाला है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन का भी मुहूर्त निकाला था।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव 2024 में प्रधानमंत्री के प्रस्तावक भी रहे। पंडित द्राविड़ के पिता पंडित राजेश्वर शास्त्री द्राविड़ को पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था। उनके गुरु रहे पट्टाभिराम शास्त्री को भी पद्मभूषण सम्मान मिला था।
विज्ञापन

पद्मश्री मिलने पर पंडित गणेश्वर शास्त्री ने खुशी जताई और कहा कि भगवान की कृपा है। जीवन में सम्मान के लिए काम नहीं किया। कर्म करते रहे हैं। जो सम्मान मिला है, उसे सहर्ष स्वीकार करते हैं। सभी गुरुओं को नमन करता हूं। बाबा विश्वनाथ को प्रणाम करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ज्योतिषाचार्य गणेश्वर शास्त्री द्राविड़ का जन्म 9 दिसंबर 1958 को काशी के रामनगर में हुआ। उन्होंने रामसेतु को बचाने के लिए रामेश्वर जाकर सेतु बंधन जयवीर आग्नेय मंदिर का पता लगाया था। वहीं आराधना करके रामसेतु की सुरक्षा का संकल्प पूरा किया। उन्हें सभी शास्त्रों का ज्ञान है। शास्त्रों का समन्वय बनाकर एक सिद्धांत बताने में उन्हें महारत हासिल है।

जगद्गुरु रामानंदाचार्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य गणेश्वर शास्त्री रामघाट स्थित सांग्वेद विद्यालय चलाते हैं। आचार्य गणेश्वर शास्त्री यम-नियम का पालन करते हैं। जूता-चप्पल या खड़ाऊं नहीं पहनते हैं। ऋषियों की तरह रहते हैं। कपड़ों के नाम पर एक धोती पहनते हैं। आचार्य को तर्कवागीश, राष्ट्रीय पंडित पुरस्कार, धर्मसंस्कृति महाकुंभ, माणिक्यगौरवम, पंडित शंभूनाथ मिश्र और ज्योतिषविद्यारत्नम समेत कई सम्मान मिल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed