फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Paddy procurement ended, 21.46 crore outstanding dues to farmers

धान खरीद हुई समाप्त, 21.46 करोड़ बकाया है किसानों का भुगतान

Tue, 01 Mar 2022 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement ended, 21.46 crore outstanding dues to farmers
जौनपुर। धान खरीद समाप्त होने के बाद भी सभी किसानों का भुगतान नहीं किया जा सका है। अभी भी 21 करोड़ 46 लाख रुपया किसानों का भुगतान किया जाना बाकी है। जबकि सोमवार को धान खरीद का समय समाप्त हो गई है। देर शाम तक धान की खरीद चलती रही। एक दिन पूर्व लक्ष्य से सिर्फ छह हजार कुंतल खरीद कम था।
विज्ञापन

जिले में आठ लाख 16 हजार किसान हैं, जिनके ओर से एक लाख 47 हजार हेक्टेयर खेत में धान की खेती गई थी। मौसम अनुकूल रहने से इस बार धान की अच्छी पैदावार हुई थी। किसानों से धान खरीदने के लिए जिले में पांच एजेंसियों के 155 धान क्रय केंद्र खोले गए थे। इनको 15 लाख 19 हजार कुंतल धान की खरीद करने का लक्ष्य दिया गया है, लेकिन अंतिम समय में शासन ने 40 हजार कुंतल धान खरीद का लक्ष्य और बढ़ा दिया था। इससे धान खरीद का लक्ष्य बढ़कर 15 लाख 59 हजार कुंतल हो गया था। वहीं, 133 क्रय केंद्रों की ओर से धान की खरीद और उसका भुगतान किसानों को ठीक से नहीं किए जाने पर शासन ने इनको बंद कर दिया था। इसके बाद केवल 23 क्रय केंद्र धान की खरीद करने का कार्य कर रहे थे। अंतिम दिन से पहले 15 लाख 53 कुंतल धान की खरीद हो चुकी थी। लक्ष्य पूरा करने के लिए सिर्फ छह हजार कुंतल धान की खरीद किया जाना शेष बचा था। सूत्रों की माने तो अंतिम दिन तक लक्ष्य के काफी करीब धान की खरीद हो जाएगी।
विज्ञापन

301 करोड़ के सापेक्ष 280 करोड़ ही हुआ है भुगतान
जौनपुर। जिले में धान खरीद के अंतिम दिन सोमवार से पहले तक 27 हजार 555 किसानों से 301 करोड़ 47 लाख रूपये का धान खरीदा गया था। इस दौरान अभी तक सिर्फ 280 करोड़ रूपये का भुगतान ही हो पाया है। अभी भी 21 करोड़ 46 लाख रूपये का भुगतान नहीं हो पाया है। इससे संबंधित किसान क्रय केंद्रों से लेकर जिम्मेदारों के यहां चक्कर लगाने को विवश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान खरीद की तिथि बढ़ी
जौनपुर। जिले में धान खरीद की तिथि बढ़ गई है। पहले 28 फरवरी तक धान की खरीद की तिथि निर्धारित थी, जो अब बढ़कर सात मार्च हो गई है। किसान अब इस तिथि तक अपना धान क्रय केंद्रों पर जाकर बेंच सकते हैं।

अंतिम दिन देर शाम तक खरीद होने के कारण कितना धान की खरीद हुई है, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। इसके पहले 15 लाख 53 हजार कुंतल धान की खरीद हुई है, जो लक्ष्य से मात्र छह हजार कुंतल कम था। जहां तक किसानों के भुगतान की बात है तो तेजी से भुगतान किया जा रहा है। जिन किसानों का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, वे जल्द से जल्द खाता से आधार से लिंक करा लें, जिससे उनके खाते में पैसा भेजा जा सके। हालांकि धान खरीद की तिथि बढ़ाकर सात मार्च कर दी गई है। - एनके पाठक, जिला खाद्य विपणन अधिकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed