{"_id":"68507744c043401d4d07d3d0","slug":"paddy-groundnut-seeds-and-agricultural-equipment-distributed-to-farmers-varanasi-news-c-20-vns1056-1022919-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: किसानों को बांटे गए धान, मूंगफली के बीज और कृषि उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: किसानों को बांटे गए धान, मूंगफली के बीज और कृषि उपकरण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर) में अनुसूचित जाति उप-योजना (एससीएसपी) के तहत सोमवार को किसानों को 25 क्विंटल धान और 15 क्विंटल मूंगफली के उन्नत बीज बांटे गए। साथ ही किसानों को सब्जी की पौध उगाने की आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण भी दिया गया। किसान समूहों को स्वचलित स्प्रेयर, लपेटा पाइप और प्लास्टिक क्रेट्स भी बांटे गए। संस्थान के निदेशक, डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि इसका उद्देश्य किसानों को नवीनतम कृषि पद्धतियों से जोड़ना है। फसल उन्नयन विभाग के अध्यक्ष, डॉ. नागेंद्र राय ने सामुदायिक खेती पर जोर दिया। एससीएसपी के क्लस्टर कोऑर्डिनेटर डॉ. डीपी सिंह ने कहा कि संस्थान किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार तकनीकी सहायता दे रहा है। कार्यक्रम के दौरान वैज्ञानिक डॉ. इंदीवर प्रसाद ने सब्जी की नर्सरी बनाने की वैज्ञानिक विधि का प्रशिक्षण दिया। जबकि डॉ. सूजन मजूमदार ने सब्जी उत्पादन और फसलों को कीटों व बीमारियों से बचाने के बारे में जानकारी दी।