फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Oxygen express from Durgapur carrying 40 metric tons of life in two containers in varanasi

वाराणसी: दुर्गापुर से दो कंटेनर में 40 मीट्रिक टन प्राणवायु लेकर पहुंची ऑक्सीजन एक्सप्रेस

Fri, 07 May 2021 08:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 07 May 2021 08:20 PM IST
सार

जिला प्रशासन ने टैंकरों में अनलोड कराकर विभिन्न प्लांटों में भिजवाया

विज्ञापन
Oxygen express from Durgapur carrying 40 metric tons of life in two containers in varanasi
माधोसिंह स्टेशन पर पहुंचे ऑक्सीजन एक्सप्रेस को लेकर मौके पर पहुंचे डीआरएम सहित अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में कोरोना मरीजों के लिए प्राणवायु की आपूर्ति ऑक्सीजन एक्सप्रेस के जरिए जारी है। शुक्रवार सुबह दो कंटेनरों में 40 मीट्रिक टन प्राणवायु लेकर ऑक्सीजन एक्सप्रेस पूर्वोत्तर रेलवे के भदोही स्थित माधोसिंह स्टेशन पहुंची। वहां पर कंटेनर में लोड लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन को टैंकरों में खाली कराया गया। जिला प्रशासन के सहयोग से लिक्विड ऑक्सीजन को टैंकरों के माध्यम से ऑक्सीजन प्लांटों में भिजवाया गया।  
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के डीआरएम वीके पंजियार ने बताया कि भारतीय रेल द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों में तरल मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। इसी क्रम में दुर्गापुर से दो कंटेनरों में कुल 40 मीट्रिक टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की खेप ट्रेन के जरिए माधोसिंह स्टेशन पर पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed