{"_id":"642da46d17d0e318040d7208","slug":"overspeed-car-hit-bike-rider-threw-dead-body-on-road-and-ran-away-on-name-of-treatment-2023-04-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, इलाज के बहाने शव को सड़क किनारे फेंक कर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, इलाज के बहाने शव को सड़क किनारे फेंक कर भागा
Wed, 05 Apr 2023 10:10 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 05 Apr 2023 10:10 PM IST
सार
वाराणसी के मंगारी में बुधवार को एक बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों से खुद को घिरा देख कार चालक ने बाइक सवार को शहर स्थित अस्पताल ले जाकर इलाज कराने की बात कही। इसके बाद कुछ दूर जाकर शव सड़क किनारे फेंक कर भाग निकला।
विज्ञापन
युवका का शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के मंगारी में बुधवार को एक बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों से खुद को घिरा देख कार चालक ने बाइक सवार को शहर स्थित अस्पताल ले जाकर इलाज कराने की बात कही। इसके बाद कुछ दूर जाकर शव सड़क किनारे फेंक कर भाग निकला। सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और बाइक सवार के परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
बाबतपुर-मंगारी रोड पर मंगारी के समीप एक कार की टक्कर से बाइक सवार बड़ागांव थाना क्षेत्र के इंदवार (वीरापट्टी) का मुकेश पांडेय (32) गंभीर रूप से घायल हो गया था। स्थानीय लोगों ने कार चालक को घेर लिया तो वह मुकेश को बाबतपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले गया।
विज्ञापन
निजी अस्पताल के डॉक्टर ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया तो कार चालक ने उसे वाराणसी ले जाकर डॉक्टर को दिखाने की बात कही। इसके बाद कुछ दूर जाकर शव को सड़क किनारे फेंक कर भाग निकला।
विज्ञापन
पुलिस की सूचना पर आए परिजनों ने बताया कि मुकेश दो भाइयों में बड़ा था। पिता सतीश पांडेय का पहले ही निधन हो चुका है। विवाहित मुकेश घर पर ही दो साल से था और उसका एक बेटा है। मुकेश की मौत की सूचना पाकर उसकी पत्नी नीतू का रो-रोकर बुरा हाल था।