{"_id":"659af1b423f986425f042644","slug":"overbridge-to-be-built-at-jalalganj-railway-gate-regional-people-expressed-happiness-varanasi-news-c-193-1-jon1002-10628-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: जलालगंज रेलवे फाटक पर बनेगा ओवरब्रिज, क्षेत्रीय लोगों ने जताई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: जलालगंज रेलवे फाटक पर बनेगा ओवरब्रिज, क्षेत्रीय लोगों ने जताई खुशी
विज्ञापन
मछलीशहर। जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले जलालगंज रेलवे स्टेशन के समीप स्थित फाटक संख्या 30-सी पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए रविवार को टेंडर जारी हो गया है। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। मांग पूरी होने पर लोगों ने सांसद बीपी सरोज के प्रयास की सराहना की।
थानागद्दी होते हुए मोरेला जाने वाले मार्ग पर स्थित जलालगंज रेलवे फाटक पर उपरिगामी सेतु बनने का रास्ता साफ हो गया है। रेलवे ने उक्त कार्य के लिए टेंडर जारी कर दिया है। लोकसभा मछलीशहर के सांसद बीपी सरोज ने बताया कि विधानसभा जफराबाद के जलालगंज रेलवे स्टेशन के समीप फाटक संख्या-30 (सी) पर रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य के लिए उन्होंने रेल मंत्री को पत्र लिखा था जिसकी स्वीकृति प्राप्त हुई है। यह कार्य 10 माह में पूरा होना है। संवाद