{"_id":"6128c9908ebc3e266350efb5","slug":"over-speed-container-collided-with-truck-parked-on-highway-in-varanasi-road-accident-two-people-died-including-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः हाईवे पर खड़े ट्रक में कंटेनर ने पीछे से मारी टक्कर, चालक सहित दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः हाईवे पर खड़े ट्रक में कंटेनर ने पीछे से मारी टक्कर, चालक सहित दो लोगों की मौत
Fri, 27 Aug 2021 04:46 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 27 Aug 2021 04:46 PM IST
सार
जोधपुर के रामड़ावास निवासी किशन कुमार कंटेनर पर टाइल्स लादकर गुजरात से कोलकाता के लिए जा रहा था। मिर्जामुराद में खजुरी पुलिस चौकी के पास शुक्रवार तड़के हाईवे पर खड़े ट्रक में तेज रफ्तार टाइल्स लदा ट्रेलर जा घुसा।
विज्ञापन
ट्रक में कंटेनर ने पीछे से मारी टक्क
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र में खजूरी स्थित नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसा इतना जोरदार था कि कंटेनर चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। खजूरी चौकी के समीप हादसे शुक्रवार तड़के हुआ। हादसे की सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज घनश्याम गुप्ता ने कंटेनर में फंसे दोनों घायलों को निकाल कर बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर भिजवाया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
जोधपुर के रामड़ावास निवासी किशन कुमार (उम्र 35 वर्ष) कंटेनर पर टाइल्स लादकर गुजरात से कोलकाता के लिए जा रहा था। मिर्जामुराद में खजुरी पुलिस चौकी के पास शुक्रवार तड़के हाईवे पर खड़े ट्रक में तेज रफ्तार टाइल्स लदा ट्रेलर जा घुसा।
विज्ञापन
हादसे में कंटेनर चालक और उसमें बैठे उसका साथी रमेश कुमार (उम्र 34 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस के सहयोग से कंटेनर में फंसे दोनों घायलों को बाहर निकाल इलाज हेतु ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन