फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Over 800 doctors gather in Kashi Deliberations on disease treatment protocols place proposals submitted

काशी में जुटेंगे 800 से अधिक डॉक्टर: बीमारियों के ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल पर होगा मंथन, सरकार को भेजेंगे प्रस्ताव

Fri, 25 Sep 2026 10:32 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 25 Sep 2026 10:32 PM IST
सार

एपीआई यूपी चैप्टर के 43वें वार्षिक सम्मेलन में 800 से अधिक डॉक्टर जुटेंगे। सम्मेलन में मधुमेह, हृदय रोग, डायरिया समेत कई बीमारियों के उपचार प्रोटोकॉल पर मंथन होगा। विशेषज्ञ नई तकनीक से इलाज के विकल्पों पर चर्चा करेंगे। सम्मेलन में सामने आए सुझावों और नई उपचार तकनीकों का प्रस्ताव सरकार को भेजा जाएगा।

विज्ञापन
Over 800 doctors gather in Kashi Deliberations on disease treatment protocols place proposals submitted
कार्यक्रम की जानकारी देते अधिकारीगण। - फोटो : स्वयं

विस्तार

एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडिया (एपीआई) के उत्तर प्रदेश चैप्टर का 43वां वार्षिक सम्मेलन यूपीएपीआईकॉन दो दिन तक चलेगा। 26-27 सितंबर को होने वाले आयोजन में देश के विभिन्न जगहों से 800 से अधिक चिकित्सक हिस्सा लेंगे। दो दिवसीय इस सम्मेलन में मधुमेह, हृदय रोग, डायरिया सहित अन्य बीमारियों के उपचार को लेकर ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल पर मंथन किया जाएगा। 

विज्ञापन


सम्मेलन में आने वाले सुझावों के आधार पर बेहतर स्वास्थ्य की रणनीति बनाई जाएगी। शुक्रवार को बीएचयू अस्पताल में आयोजित प्रेसकांफ्रेंस में आयोजन समिति के चेयरमैन प्रो.केके गुप्ता, सचिव प्रो.एलपी मीना, कोचेयरमैन प्रो.जया चक्रवर्ती ने प्रेसकांफ्रेंस में बताया सममेलन चिकित्सकों के साथ ही मरीजों के उपचार की दिशा में भी महत्वपूर्ण होगा।

विज्ञापन

टेलिमेडिसिन सेंटर के सभागार में प्रेसकांफ्रेंस में पदाधिकारियों ने कहा कि दोनों दिन के आयोजन रोहनिया के होटल लेमन ट्री एवं गोकुल धाम बैंक्वेट हॉल में होगा। सम्मेलन में बीमारियों के उपचार प्रोटोकॉल पर गहन मंथन करने के बाद इसके सुझावों को स्वास्थ्य मंत्रालय, नीति आयोग सहित अन्य जगहों पर भी भेजा जाएगा। 

पदाधिकारियों ने बताया कि डायबिटीज, हार्ट अटैक, हीमोफीलिया, डायरिया, दर्द, स्त्री रोग, न्यूरोलॉजी आदि से जुड़ी बीमारियों के बढ़ते मरीजों, इलाज की वर्तमान विधि और आने वाले दिनों में नई तकनीक के प्रयोग से बेहतर इलाज आदि पर विशेषज्ञ भी अपनी बातों को प्रमुखता से रखेंगे। 

विज्ञापन

मुख्य रुप से सम्मेलन के अलग-अलग सत्रों में स्वास्थ्य के क्षेत्र में नवाचार, रिसर्च, ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल, लिपिड डिसआर्डर, विभिन्न बीमारियों के उपचार में नई दवाओं के प्रयोग पर भी बातचीत की जाएगी। प्रेसवार्ता में आयोजन समिति में कोषाध्यक्ष डाॅ. अरुण सिंह के साथ ही डॉ.नीलेश कुमार ने बताया कि उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि बीएचयू कुलपति प्रो.अजित कुमार चतुर्वेदी होंगे। 

इस दौरान एपीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. जी. नर्सिमुलु, आईएमएस बीएचूय के निदेशक प्रो.एसएन संखवार, एपीआई के पूर्व अध्यक्ष प्रो. ज्योतिर्मय पाल, यूपी एपीआई के चेयरमैन डॉ. संजय टंडन, चेयरमैन इलेक्ट डॉ. रिचा गिरी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इस दौरान पद्मश्री प्रो. कमलाकर त्रिपाठी एवं प्रो. श्याम सुंदर को चिकित्सा, चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed