फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Outrage over permission for Kisan Maha Kumbh Commissionerate Police accused of evasion

Varanasi News : किसान महाकुंभ के अनुमति को लेकर आक्रोश, कमिश्नरेट पुलिस पर हीला हवाली का आरोप

Tue, 11 Feb 2025 07:36 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 11 Feb 2025 07:36 PM IST
सार

पुलिस उपायुक्त मुख्यालय में अधिवक्ता और किसानो का आक्रोश देखने को मिला। दो दिन में किसान महाकुंभ के अनुमति देने का अल्टीमेटम भरा ज्ञापन दिया और आक्रोश व्यक्त किया। आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन अनुमति देने में हीला हवाली कर रहा है।

विज्ञापन
Outrage over permission for Kisan Maha Kumbh Commissionerate Police accused of evasion
पुलिस अधिकारी को ज्ञापन देते अधिवक्ताजन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

छत्रपति शिवाजी महाराज एवं स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती के अवसर पर मराठा सेवा संघ एवं स्वामी सहजानंद सरस्वती किसान महासभा द्वारा 19 फरवरी से 22 फरवरी तक चार दिवसीय कार्यक्रम के अनुमति आवेदन पर कमिश्नरेट पुलिस वाराणसी के हीलाहवाली से आक्रोशित अधिवक्ताओ ने पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुये अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय को अनुमति दो दिन में अनुमति देने का अल्टीमेटम देते हुये दिया ज्ञापन।

विज्ञापन


किसान नेता अधिवक्ता विनय शंकर राय "मुन्ना" ने कहा कि महाकुंभ में भगदड़ के ठीक बाद तीन दिन का पिण्ड्रा महोत्सव की खुली छूट सहित तमिल संगमम् सहित भाजपा पोषित कार्यक्रमो  हेतु खुली छूट और महापुरूषो की जयंती सहित रचनात्मक पहल को पुलिस प्रशासन की रोकने की साजिश सत्ता का दुरूपयोग कर मौलिक अधिकारो एवं संवैधानिक अधिकारो का हनन है। प्रेम प्रकाश सिंह गौतम एवं पूर्व महामंत्री प्रदीप राय ने कहा कि कमिश्नरेट प्रशासन की मनमानी का अधिवक्ता समाज माकूल जबाब देगा अन्यथा पुलिस प्रशासन सबके साथ एक समान व्यवहार करे।
विज्ञापन


महाकुंभ के नाम पर सामाजिक कार्यक्रम पर प्रतिबंध और सत्ताधारी राजनीतिक दल के कार्यकर्मो की छूट मौलिक अधिकारो का हनन है अगर प्रतिबंध लगाना है तो सबके कार्यक्रम पर और कार्यक्रम करने देना है तो हर वैधानिक कार्यक्रम को करने दिया जाय अन्यथा जवाबदेही पुलिस प्रशासन की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed