फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   "Our Byo Patna Bika Thi Ha Lyo light ... '

‘तहि प्रकाश हमारा भयो पटना शहर बिखै भव लयो...’

Fri, 06 Jan 2017 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 06 Jan 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
"Our Byo Patna Bika Thi Ha Lyo light ... '
गुरु गोबिंद सिंह

विज्ञापन
तहि प्रकाश हमारा भयो पटना शहर बिखै भव लयो/वह प्रगट्यो पुरख अगमंडा वरयाम अकेला/वाह वाह गोविंद सिंह आपे गुरु...। चेला का शबद बोले सो निहाल सत श्री अकाल... के जयकारे के साथ गुरुवार को गुरुद्वारे गूंजते रहे।
मौका था सिख धर्म के सरवंशदानी दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 350वें प्रकाशोत्सव का। फूलों, रंग-बिरंगी लतरों से सजे गुरुद्वारे में शबद-कीर्तन के साथ अरदास हुई। अटूट लंगर बरताया गया।
विज्ञापन



गुरुद्वारा बड़ी संगत नीचीबाग में सुबह गुरु ग्रंथ साहिब का सहाना स्वागत किया गया। फूलों से सजी पालकी में गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश हुआ। भोर में 4:15 से सुबह पांच बजे तक नाम सिमरन के बाद सात बजे शबद-कीर्तन हुआ। 40 दिन तक चली प्रभातफेरियों का समापन अखंड पाठ साहिब के लड़ी पाठ से हुआ। शाम को दीवान सजाया गया। इसमें सैकड़ों की तादाद में अनुयायियों ने मत्था टेका। भाई दलवीर सिंह दरबार साहिब अमृतसर वाले और भाई जगतार सिंह जम्मूवाले, हजूरी रागी जत्था भाई नरेंद्र सिंह, भाई रकम सिंह ने शबद-कीर्तन से निहाल किया। गुरुद्वारा गुरुबाग में सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक दीवान सजाया गया। इसी तरह गुरुद्वारा गुरुबाग को भी फूलों, लतरों से सजाया गया। गुरुनानक खालसा बालिका इंटर कॉलेज, गुरु नानक इंग्लिश स्कूल के बच्चों ने शबद गायन किया। विशिष्ट जनों को सरोपा भेंट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुख्य ग्रंथी भाई सुखदेव सिंह ने दीवान समाप्ति के बाद    अरदास की। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान बोले सो निहाल... सत श्री अकाल... के जयकारे गूंजते रहे। बड़ी तादाद में संगतों ने दसवें गुरु को नमन किया।

विशाल भारत संस्थान की ओर से गुरुवार को वरुणा नगरम कालोनी चौकाघाट में गुरु गोविंद सिंह का प्रकाशोत्सव मनाया गया। इस मौके पर पंचगंगा फाउंडेशन के डा. हेमंत गुप्ता, डा. राजीव श्रीवास्तव, डा. मृदुला जायसवाल सहित कई लोगों ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed