{"_id":"5dfa5b2c8ebc3e87ad58a1a4","slug":"organic-fertilizer-will-be-made-from-the-cleanliness-of-shri-kashi-vishwanath-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के निर्माल्य से बनेगी ऑर्गेनिक खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के निर्माल्य से बनेगी ऑर्गेनिक खाद
Wed, 18 Dec 2019 10:30 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 18 Dec 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
बाबा आरती की फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा को चलने वाले निर्माल्य से अब खेतों की फसल लहलहाएगी। बाबा को प्रतिदिन चढ़ने वाले कई कुंतल माला, फू ल और बेलपत्र से अब ऑर्गेनिक खाद बनाने का काम शुरू हो गया है। इसका शुभारंभ बुधवार की दोपहर मंदिर के मुख्य कार्यपालक विशाल सिंह और द आर्ट ऑफ लिविंग के ट्रस्टी दीपक ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि बाबा को चढ़ने वाले निर्माल्य के सदुपयोग के लिए यह पहल की जा रही है। इस निर्माल्य का इस्तेमाल लोग घर में लगाए गए तुलसी के पौधों में भी कर सकेंगे। द आर्ट आफ लिविंग के ट्रस्टी दीपक ने बताया कि छोटे-छोटे पैकेट में भी खाद उपलब्ध है।
विज्ञापन
इस खाद को लोग किचान गार्डन, घर में रखे गमले में उपयोग कर सकेंगे। एसडीएम विनोद सिंह ने बताया कि काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास और आर्ट आफ लिविंग के बीच एमओयू किया गया है। जिसमें निर्माल्य से खाद बनाकर मंदिर के अलावा मंदिर के हेल्प डेस्क पर छोटे-छोटे पैकेट में बिक्री करेंगे। इस अवसर पर अनूप कुमार सिंह, मधु शेखर वाजपेयी मौजूद रहे।
विज्ञापन