{"_id":"5dfaf5e18ebc3e87df02859a","slug":"organic-fertilizer-will-be-made-from-cleanliness-of-shri-kashi-vishwanath-temple-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी विश्वनाथ मंदिर के निर्माल्य से बनेगा ऑर्गेनिक खाद, खेतों में लहलहाएगी फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विश्वनाथ मंदिर के निर्माल्य से बनेगा ऑर्गेनिक खाद, खेतों में लहलहाएगी फसल
Thu, 19 Dec 2019 09:30 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 19 Dec 2019 09:30 AM IST
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर।
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के निर्माल्य से अब खेतों की फसल लहलहाएगी। बाबा को प्रतिदिन चढ़ने वाले कई कुंतल माला, फूल और बेलपत्र से ऑर्गेनिक खाद बनाने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
इसका शुभारंभ बुधवार दोपहर मंदिर के मुख्य कार्यपालक विशाल सिंह और द आर्ट ऑफ लिविंग के ट्रस्टी दीपक ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि निर्माल्य के सदुपयोग के लिए यह पहल की जा रही है।
विज्ञापन
निर्माल्य का इस्तेमाल लोग घर में लगाए गए तुलसी के पौधों में भी कर सकेंगे। द आर्ट आफ लिविंग के ट्रस्टी दीपक ने बताया कि छोटे-छोटे पैकेट में भी खाद उपलब्ध है। इस खाद को लोग किचन गार्डन और गमले में भी उपयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
एसडीएम विनोद सिंह ने बताया कि काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास और आर्ट आफ लिविंग के बीच एमओयू किया गया है। इसके तहत निर्माल्य से बनी खाद मंदिर के अलावा हेल्प डेस्क पर छोटे-छोटे पैकेट में बेची जाएगी। इस अवसर पर अनूप कुमार सिंह, मधु शेखर वाजपेयी मौजूद रहे।