फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   orders to keep schools closed in Varanasi district Due to increasing cold know how long holidays

School Closed: बढ़ती ठंड के कारण वाराणसी जिले में स्कूल बंद रखने के आदेश, जानिए कब तक रहेंगी छुट्टियां

Thu, 29 Dec 2022 08:30 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 29 Dec 2022 08:30 PM IST
सार

वाराणसी में बढ़ती ठंड ने अब बच्चों का स्कूल जाना भी मुश्किल कर दिया है। गिरते तापमान के कारण बच्चों की सेहत पर प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए कक्षा 8वीं तक के विद्यालयों को 31 दिसंबर तक बंद रखने का आदेश जारी हो गया है। 

विज्ञापन
orders to keep schools closed in Varanasi district Due to increasing cold know how long holidays
ठंड के बीच स्कूल जाते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बढ़ती ठंड ने अब बच्चों का स्कूल जाना भी मुश्किल कर दिया है। हालात को देखते हुए वाराणसी जिले में कक्षा 8वीं तक विद्यालयों को 31 दिसंबर तक बंद करने का आदेश जारी हो गया है। प्रदेश भर में ठंड अपने शबाब पर है। कई जिलों में तापमान काफी गिर गया है जिसकी वजह से लोगों को कड़कड़ाती ठंड का एहसास हो रहा है।

विज्ञापन


दरअसल पछुआ हवाओं के चलने से ठिठुरन बढ़ी है। गिरते तापमान के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए कक्षा 8वीं तक के विद्यालयों को 31 दिसंबर तक बंद रखने का आदेश आ गया है। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने गुरुवार को बढ़ती ठंड के मद्देनजर जिले के सभी सरकारी व गैरसरकारी स्कूलों को 31 दिसंबर तक बंद करने का आदेश जारी किया।
विज्ञापन


डीएम के आदेश के बाद बीएसए डॉ. अरविंद पाठक ने परिषदीय स्कूलों के साथ मदरसे, सीबीएसई, आईसीएसई स्कूलों में कक्षा आठ तक छुट्टी घोषित कर दी है। वहीं सरकारी स्कूल के शिक्षकों का स्कूल आना अनिवार्य होगा। अगर कोई स्कूल संचालक इन आदेशों की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार चार दिन छुट्टी

गुरुवार को भी जिले के विद्यालय गुरु गोबिंद सिंह जयंती के उपलक्ष्य में बंद रहे। 30 और 31 दिसंबर को भी ठंड के कारण अवकाश रहेगा। एक जनवरी को रविवार है। इस कारण स्कूलों में लगातार चार दिन की छुट्टी हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed