फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Oppression of farmers hurt India's soul: Pallavi Patel

किसानों का दमन भारत की आत्मा पर चोट: पल्लवी पटेल

Wed, 24 May 2023 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Oppression of farmers hurt India's soul: Pallavi Patel
ट्रांसपोर्ट नगर की जमीन अधिग्रहण का विरोध जारी है। मोहनसराय किसान संघर्ष समिति की अगुवाई में मंगलवार को बैरवन बगीचे में किसान प्रतिरोध सभा हुई। इसमें कई बड़ी संख्या में महिलाएं व राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। अपना दल (कमेरावादी) की राष्ट्रीय महासचिव व विधायक पल्लवी पटेल ने केंद्र व राज्य सरकार की आलोचना की और कहा कि किसानों का दमन भारत की आत्मा पर चोट है। किसानों के हक की खातिर सड़क से सदन तक संघर्ष किया जाएगा। पल्लवी पटेल ने कहा कि भूमि अर्जन व पुनर्वास कानून का उल्लंघन करके दमनात्मक कार्रवाई की जा रही है। किसानों की पुश्तैनी जमीन छीनने की कोशिश हो रही है। किसानों के घरों का दरवाजा तोड़ा गया। मां, बहनों और बेटियों पर लाठीचार्ज किया गया। भाजपा सरकार का यह रवैया ठीक नहीं है।
विज्ञापन

भाजपा नेतृत्व की स्वीकृति से किसानों का दमन: अजय
कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा नेतृत्व की सहमति से किसानों का दमन किया जा रहा है। लाठीचार्ज किया गया, लेकिन भाजपा को कोई नेता किसानों से संवाद करने नहीं आया। यह दर्शाता है कि भाजपा के एजेंडे में किसान हित नहीं है।
विज्ञापन

विधानपरिषद में उठाऊंगा मामला : आशुतोष
सपा के विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा ने कहा कि विधानपरिषद सत्र के दौरान मोहनसराय ट्रांसपोर्ट नगर योजना से प्रभावित किसानों का मामला उठाया जाएगा। साथ ही न्यायिक जांच मांग रखी जाएगी। आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी होगी। न्यायिक जांच के आदेश तक संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के मुख्य संरक्षक विनय शंकर राय ने कहा कि गिरफ्तार किसानों को जल्द रिहा किया जाए। मामले की न्यायिक जांच जरूरी है। जिसने भी लाठीचार्ज का आदेश दिया या फिर लाठीचार्ज किया, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। इस पर मौजूद किसानों ने मुहर लगाई। साथ ही प्रस्ताव पास किया कि तीन दिन में मांगों पर अमल किया जाए। ऐसा नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन आंदोलन छेड़ा जाएगा। सभा की अध्यक्षता रामधीरज व संचालन गगन प्रकाश यादव ने किया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता संजीव सिंह, पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल, दिलीप पटेल, राजेश पटेल, योगीराज पटेल आदि शामिल रहे।

घायलों का हुआ सम्मान
धरने के दौरान पुलिस की लाठियों के घायल राधा देवी, सुनीता पटेल, उर्मिला देवी, जगरानी देवी, पूनम पटेल, साधना पटेल, वर्षा पटेल, शकुंतला देवी, अनीता पटेल, छेदी पटेल, कल्लू पटेल, प्यारे पटेल, राहुल पटेल, संजय पटेल का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed