फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Opportunity for old hallmarking stock, jewelers happy

हालमार्किंग की समयसीमा बढ़ाने का आश्वासन, सराफा कारोबारी खुश

Wed, 01 Sep 2021 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Opportunity for old hallmarking stock, jewelers happy
आभूषणों पर एचयूआईडी जरूरी हो गया। इसके लिए तय 31 अगस्त की समय से सराफा कारोबारी परेशान हैं। इसके लिए कई सराफा संगठनों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष अपनी परेशानी रखी। इस पर सरकार ने विचार करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद सराफा कारोबारियों ने खुशी जताई। मंगलवार को उक्त सूचना मिलने पर उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ और वाराणसी सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड बीआईएस ने तय किया है कि आभूषण दुकानों पर हालमार्किंग यूनिक कोड वाले ही आभूषण की बिक्री होनी है। शहर में आठ हालमार्किंग सेंटर पर रोजाना पांच से 600 आभूषण हालमार्किंग के लिए पहुंच रहे हैं। वाराणसी सराफा एसोसिएशन के प्रवक्ता रवि सराफ ने बताया कि एचयूआईडी वाले जेवर ही अब बिकेंगे। इसके लिए सराफा कारोबारियों के बचे हुए पुरानी हालमार्किंग के स्टाक को बेचने की निर्धारित समय सीमा तीन माह आगे बढ़ाने की मांग की है। उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के जिलाध्यक्ष कमल कुमार सिंह ने बताया कि आश्वासन के बाद कारोबारियों को थोड़ी राहत हो गई। उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के जिला महामंत्री किशोर सेठ ने बताया कि हालमार्किंग यूनिक कोड के बगैर आभूषण नहीं बेचे जा सकेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed