फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Opportunity for females aged 10 to 50 to become swimming champions at BHU varanasi

पानी में दिखेगा जज्बा: बीएचयू में 10 साल की बच्चियों से लेकर 50 साल की महिलाओं को तैराकी चैंपियन बनने का मौका

Tue, 01 Sep 2026 01:51 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 01 Sep 2026 01:51 PM IST
सार

13वीं बीएचयू ओपन तैराकी प्रतियोगिता 19 सितंबर को है। इसमें बच्चियां किक बोर्ड व फ्री स्टाइल खेलेंगी। वहीं 10 साल की बच्चियों से लेकर 50 साल की महिलाओं को तैराकी चैंपियन बनने का मौका मिलेगा। 

विज्ञापन
Opportunity for females aged 10 to 50 to become swimming champions at BHU varanasi
तैराकी सीखते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में 10 साल की बच्चियों से लेकर 50 साल की महिलाओं को तैराकी चैंपियन बनने का मौका आया है। 13वीं बीएचयू ओपन तैराकी प्रतियोगिता में 10 साल से भी कम बालिकाओं से लेकर 50 साल ऊपर उम्र तक की महिलाएं हिस्सा ले सकेंगी। 19 सितंबर से बीएचयू के तरण ताल में शुरू होने वाले इस इवेंट की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। पांच और सात सितंबर को बीएचयू तैराकी पूल में प्री-स्विमिंग ट्रायल किए जाएंगे।

विज्ञापन


10 साल से कम की बच्चियां 30 मीटर किकबोर्ड और 30 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में खेलेंगी। 50 साल से ज्यादा उम्र की महिलाएं 50 मीटर फ्रीस्टाइल और 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक कैटेगरी में अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। 10 से 15 साल की बालिकाओं को 50 मीटर फ्रीस्टाइल और ब्रेस्ट स्ट्रोक कैटेगरी में तैराकी करनी होगी। 30 साल की उम्र की महिलाएं 50 मीटर के बटर फ्लाई, बैक स्ट्रोक, ब्रेस्ट स्ट्रोक और फ्रीस्टाइल कैटेगरी में खेलेंगी।

विज्ञापन

10 साल से कम के बालक भी लेंगे हिस्सेदारी
इस चैंपियनशिप में 10 साल से कम के बालक और 50 साल से ज्यादा के पुरुष भी हिस्सा ले सकते हैं। पांच और छह सितंबर को महिलाओं के लिए ट्रायल शाम 5:10 बजे से 5:40 बजे तक होंगे। पुरुषों के लिए शाम 5:50 बजे से 6:20 बजे तक।

15 सितंबर तक जमा करना होगा डिटेल
विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद की ओर से ये प्रतियोगिता आयोजित कराई जा रही है। चैंपियनशिप में भाग लेने के इच्छुक प्रोफेसरों और उनके बच्चों को 15 सितंबर तक डिटेल जमा करने होंगे। आयोजन समिति ने स्पष्ट किया है कि हर एक इवेंट में कम से कम चार प्रतिभागियों का होना अनिवार्य है, अन्यथा संबंधित इवेंट रद्द कर दिया जाएगा। प्रतिभागियों को अपने तैराकी कॉस्ट्यूम और कैप साथ में लानी होगी। एक व्यक्ति अधिकतम तीन इवेंट में भाग ले सकता है। चैंपियनशिप के आयोजन के लिए संचालन समिति गठित की गई है। डॉ. प्रियंका यादव महिला वर्ग और डॉ. कविता वर्मा पुरुष वर्ग की आयोजन सचिव हैं। प्रो. नेमा महासचिव होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed