फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Operation of guest house in place of Sanskrit college, irregularities found in Vice Chancellor's inspection, o

Sampurnanand Sanskrit University: महाविद्यालय के लिए मिले थे 90 लाख रुपए, कॉलेज की जगह गेस्ट हाउस का संचालन

Thu, 20 Apr 2023 09:40 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 20 Apr 2023 09:40 AM IST
सार

कुलपति के निरीक्षण के दौरान संस्कृत विश्वविद्यालय से संबद्ध पीतांबरीमठ गोदौलिया स्थित मायानंद संस्कृत महाविद्यालय की जगह माया गेस्ट हाउस संचालित होते पाया गया। कुलपति ने बताया कि महाविद्यालय के नाम पर एक कोने में दो कमरे मिले हैं, जिनकी साफ-सफाई नहीं की गई थी।

विज्ञापन
Operation of guest house in place of Sanskrit college, irregularities found in Vice Chancellor's inspection, o
निरीक्षण करते कुलपति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में बिना काम कराए ही विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) को उपभोग प्रमाणपत्र भेजने का मामला सामने आया है। 90 लाख रुपये महाविद्यालय के जीर्णोद्धार के लिए मिले थे। लेकिन, धनराशि का दुरुपयोग किया गया। कॉलेज का भवन जर्जर है। वहीं, संस्कृत महाविद्यालय की जगह गेस्ट हाउस का संचालन किए जाने का मामला भी सामने आया है।

विज्ञापन


संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी के निरीक्षण में गड़बड़ी सामने आई है। पता चला है कि संस्कृत संरक्षण मिशन के तहत महाविद्यालयों का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। इसके तहत निश्चित धनराशि आवंटित की गई। कुलपति ने बताया कि पोखरा वाराणसी स्थित रामानुज संस्कृत महाविद्यालय में भवन निर्माण के लिए यूजीसी से 90 लाख रुपये मिले थे। इसका सही उपयोग नहीं किया, फिर भी उपभोग प्रमाण पत्र यूजीसी को भेज दिया। महाविद्यालय में एक अध्यापक और चार छात्र मिले, जबकि 127 छात्र पंजीकृत हैं। प्राचार्य प्राचार्य और अन्य शिक्षक भी नहीं मिल सके। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कुलपति ने जांच कराने का फैसला किया है। इसके लिए समिति गठित की जाएगी। विश्वविद्यालय स्तर से गठित समिति की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

 

Operation of guest house in place of Sanskrit college, irregularities found in Vice Chancellor's inspection, o
वाराणसी का संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय (एसएसयू) - फोटो : SSU
संस्कृत महाविद्यालय में चलता मिला गेस्ट हाउस

कुलपति के निरीक्षण के दौरान संस्कृत विश्वविद्यालय से संबद्ध पीतांबरीमठ गोदौलिया स्थित मायानंद संस्कृत महाविद्यालय की जगह माया गेस्ट हाउस संचालित होते पाया गया। कुलपति ने बताया कि महाविद्यालय के नाम पर एक कोने में दो कमरे मिले हैं, जिनकी साफ-सफाई नहीं की गई थी। मौके पर एक भी विद्यार्थी और अध्यापक नहीं मिला है। कॉलेज के प्रबंधक कॉलेज के स्थान पर माया गेस्ट हाउस का संचालन कर देववाणी भाषा संस्कृत के साथ छलावा कर रहे हैं। इस मामले में प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed