फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Operation Ajay: Research student returned from Israel narrated his ordeal, family members expressed gratitude

Operation Ajay: इस्राइल से लौटे शोध छात्र ने सुनाई आपबीती, 'हम हॉस्टल के कमरे में थे; तभी अचानक तेज..'

Tue, 17 Oct 2023 12:46 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 17 Oct 2023 12:46 PM IST
सार

सोमवार की सुबह इस्राइल से सकुशल घर लौटकर आए दुर्गाकुंड के कबीरनगर निवासी राहुल सिंह ने कुछ यूं अपनी आपबीती सुनाई। उनकी सकुशल वापसी के लिए परिजनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया। ऑपरेशन अजय को बड़ा सहारा बताया।

विज्ञापन
Operation Ajay: Research student returned from Israel narrated his ordeal, family members expressed gratitude
Operation Ajay: इस्राइल से लौटे शोध छात्र ने सुनाई आपबीती, 'हम हॉस्टल के कमरे में थे; तभी अचानक तेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हम हॉस्टल के कमरे में थे। अचानक तेज सायरल बजा। थोड़ी ही देर में विवि प्रशासन का फरमान आया कि अपने कमरों से बाहर नहीं निकलना है। हमें बाहर नहीं निकलना है। पता चला कि इस्राइल-हमास के बीच युद्ध छिड़ गया है।

विज्ञापन

सोमवार की सुबह इस्राइल से सकुशल घर लौटकर आए दुर्गाकुंड के कबीरनगर निवासी राहुल सिंह ने कुछ यूं अपनी आपबीती सुनाई। उनकी सकुशल वापसी के लिए परिजनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया। ऑपरेशन अजय को बड़ा सहारा बताया।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- वाराणसी: एसीपी भेलूपुर प्रवीण सिंह का वीडियो वायरल, बोले-'व्यक्तिगत मत हो खाल खिंचवा लूंगा यहीं पर'
विज्ञापन
विज्ञापन

कबीरनगर निवासी अमरीश सिंह का बेटा राहुल सिंह येरुसलम के हेब्रू विश्वविद्यालय में शोध छात्र है। राहुल ने बताया कि सात अक्तूबर को ही घर आना था लेकिन युद्ध के कारण फ्लाइट कैंसिल हो गई। घरवालों से बातचीत भी नहीं हो पा रही थी। इससे मन घबरा रहा था। हर तरफ मरने की खबर सुनकर डर लगा था।

इधर, पिता ने 10 अक्तूबर को प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय पर पत्र देकर पीएम से बेटे के सकुशल वापसी की गुहार लगाई थी। उनके पत्र पर स्थानीय स्तर से कार्रवाई हुई और ऑपरेशन अजय की वजह से ही बेटा सकुशल घर लौट आया।
महादेव की कृपा बरसी
राहुल के जीजा आशुतोष सिंह ने बताया कि पीएम मोदी का प्रयास रंग लाया। महादेव की कृपा भी बरसी। उधर, राहुल ने घर पहुंचकर पिता के साथ ही मां अनु सिंह और बड़ी दीदी ऋचा सिंह का आशीर्वाद लिया। राहुल की मां ने बेटे को गले लगाया और मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed