फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Open gym, children park and study center will be built under Nagarodaya Yojana

Varanasi News: नगरोदय योजना से बनेगा ओपन जिम, चिल्ड्रेन पार्क और स्टडी सेंटर

Sun, 10 Aug 2025 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Open gym, children park and study center will be built under Nagarodaya Yojana
भदोही। नगर में नगरोदय योजना के तहत विकास कार्य कराए जाएंगे। पालिका की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर स्वीकृति के बाद 5.99 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई। इसमें पहले चरण में तीन करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। पालिका इससे नगर में तालाब का सुंदरीकरण, चिल्ड्रेन पार्क, ओपन जिम, छठ पूजा घाट के सुंदरीकरण के कार्य कराएगी। पालिका ने ओपन जिम, चिल्ड्रेन पार्क और स्टडी सेंटर का निर्माण शुरू भी कर दिया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत नगर पालिका ने 6.24 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था। शासन ने 5.99 करोड़ पर मुहर लगाई। प्रथम किस्त के रूप में तीन करोड़ रुपये जारी हो चुके हैं। इससे जलालपुर उत्तरी वार्ड के फत्तूपुर स्थित राजा तालाब का 86 लाख की लागत से सुंदरीकरण का काम चल रहा है। वहीं 2.48 करोड़ में बरात घर का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा पांच अन्य कार्य भी होंगे। इसमें रजपुरा काॅलोनी फेज-1 में अशोक वाटिका व चिल्ड्रेन पार्क का सुंदकीकरण कार्य 45 लाख की लागत से होगा। वहीं शहर के हनुमान गढ़ी तालाब पर छठ पूजा घाट का सुंदरीकरण 40 लाख से होगा। इसके अलावा तीन अलग-अलग स्थानों पर ओपन जिम का निर्माण 30 लाख और अभयनपुर स्टडी सेंटर तैयार करने में 66 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वार्ड-6 डुडवा कुकरौठी सरोज बस्ती में सीसी रोड और नाली निर्माण 33 लाख की लागत से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed