{"_id":"58ceab374f1c1bb6681a16f1","slug":"only-six-ministers-in-yogi-cabinet-while-16-in-last-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी मंत्रिमंडल में पूर्वांचल से मात्र छह मंत्री,पिछली सरकार में थे 16","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी मंत्रिमंडल में पूर्वांचल से मात्र छह मंत्री,पिछली सरकार में थे 16
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 19 Mar 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
yogi
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में भाजपा की महंत आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल में पूर्वांचल के वाराणसी, आजमगढ़ मंडल से छह विधायकों को जगह मिली है, जबकि विंध्य मंडल को प्रतिनिधित्व नहीं मिल सका। पिछली सपा सरकार में इन्हीं तीनों मंडलों के 16 मंत्री शामिल थे।
वाराणसी मंडल से सपा सरकार में आठ मंत्री थे। इनमें गाजीपुर के चार, जौनपुर के तीन और वाराणसी से एक मंत्री शामिल थे। इस बार भाजपा सरकार में चार मंत्री बनाए गए हैं। इनमें वाराणसी से अनिल राजभर और नीलकंठ तिवारी, गाजीपुर से ओमप्रकाश राजभर और जौनपुर से गिरीश यादव शामिल हैं।
आजमगढ़ मंडल से सपा सरकार में सात मंत्री थे। इनमें बलिया से चार और आजमगढ़ से तीन मंत्री थे। इस बार भाजपा सरकार में दो मंत्री बनाए गए हैं। इनमें मऊ से दारा सिंह चौहान और बलिया से उपेंद्र तिवारी शामिल हैं।
विज्ञापन
सपा सरकार में विंध्य मंडल से एकमात्र मंत्री मिर्जापुर जिले से थे, लेकिन इस बार मंडल का कोई जिला मंत्रिमंडल में जगह नहीं बना पाया।