फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Online booking service restored in roadways buses

रोडवेज की बसों में ऑनलाइन बुकिंग की सेवा बहाल

Sun, 27 Feb 2022 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Online booking service restored in roadways buses
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में अब ऑनलाइन बुकिंग की सेवा शुक्रवार से शुरू हो गई। बहाली के बाद अब घर बैठे ही यात्री एडवांस में मनचाही सीट बुक कर सकेंगे। पूर्व की तरह वातानुकूलित बसों में यह सुविधा उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

यह सेवा दो चरणों में शुरू की गई है, पहले चरण में तकरीबन 774 लग्जरी वातानुकूलित बसों में यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। वहीं दूसरे चरण में लंबी दूरी की तीन हजार बसों के यात्रियों को यह सुविधा मिलेगी। यात्री अब बिना आइडी बनाए भी एडवांस टिकट ऑनलाइन बुकिंग करा सकेंगे। इसमें यात्री को अपना मोबाइल नंबर फीड करना होगा। रोडवेज एसी जनरथ, स्लीपर कोच, शताब्दी, पवन हंस, स्कैनिया समेत अन्य बसों में ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा यात्रियों को देता है। बरेली परिक्षेत्र से लखनऊ, दिल्ली, आगरा, वाराणसी, प्रयागराज के अलावा उत्तराखंड, जयपुर के लिए ऑनलाइन अग्रिम और तत्काल टिकट की बुकिंग यात्री करा सकेंगे। जनसंपर्क अधिकारी अनवर अंजार ने बताया कि परिवहन निगम की दोबारा ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा में एक और सुविधा दी गई। जिसमें टिकट निरस्त कराने पर आगामी तीन कार्य दिवसों यानी 72 घंटे में रकम बुकिंग करने वाले के खाते में वापस पहुंच जाएगी। होली पर बसों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग राहत की बात है। आनलाइन सीट बुकिंग शुरू होने से यात्री 30 दिन पहले से एडवांस में सीट बुकिंग करा सकते हैं।
विज्ञापन

निजी पेट्रोल पंप के सहारे रोडवेज बसें
परिवहन निगम मुख्यालय की ओर से बसों में निजी पेट्रोल पंपों से डीजल भरे जाने का आदेश जारी किया गया है। इसके तहत शनिवार को वाराणसी परिक्षेत्र से संचालित होने वाली कुल 180 बसों ने निजी पेट्रोल पंपों से डीजल भरवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन निगम के सभी डिपो पर अपने पंप निर्धारित हैं। जहां पेट्रोलियम कंपनियों के माध्यम से टैंकर के जरिये डीजल सप्लाई की जाती थी। कंपनियों की ओर से डीजल के दाम में वृद्धि कर दी गई। जिसपर मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के बाद वाराणसी परिक्षेत्र सहित प्रदेश भर में बाहरी पेट्रोल पंपों से बसों में डीजल भरवाया जा रहा है। वाराणसी परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक केके तिवारी ने बताया कि चुनाव ड्यूटी में जाने से बसों की संख्या अभी कम है। सभी बसें आने के बाद दोगुना डीजल की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed