हरिश्चंद्र कॉलेज : प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन सात जून से शुरू, अभ्यर्थियों के लिए विशेष निर्देश
अभ्यर्थी को पहले कॉलेज की वेबसाइट (hcpgcollege.edu.in) पर लॉग इन करना होगा। इसके बाद दिए गए लिंक ( hcpgc.com) पर क्लिक करना होगा। आवेदन करने से पहले प्रास्पेक्टस डाउनलोड करना होगा। अभ्यर्थियों को उसका अध्ययन करना जरूरी है। गलत आवेदन करने पर अभ्यर्थी जिम्मेदार माना जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा के फार्म सात जून से ऑनलाइन भरे जा सकेंगे। फार्म विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। यह जानकारी प्राचार्य डॉ ज्योत्सना चतुर्वेदी ने दी। प्राचार्य ने बताया कि हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक, स्नातकोत्तर एवं विधि (एल.एल.बी.) प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा आवेदन ऑनलाइन भरे जा सकेंगे।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिये महाविद्यालय की वेबसाइट www.hcpgcollege.edu.in पर लॉग इन करना होगा एवं दिए हुए लिंक पर जाकर आवेदन करना होगा। अभ्यर्थियों से विशेष आग्रह रहेगा कि वे अपना आवेदन करने से पूर्व कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस (विवरण-पुस्तिका) डाउनलोड कर पढ़ लें। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी किसी भी कक्षा में एक बार ही आवेदन करें।
कभी-कभी सर्वर समस्या से तकनीकी समस्या आ सकती है। यदि ऐसा होता है तो निर्धारित शुल्क भरने के 24 घंटे बाद तक प्रतीक्षा करें। उसके बाद भी आवेदन नहीं हो पा रहा है तो एजेंसी के मेल पर सूचित करें, दोबारा भुगतान न करें। एजेंसी द्वारा समस्या का समाधान किया जायेगा। एजेंसी का मेल एड्रेस है onlinehelpdesk11@gmail.com । यदि कोई छात्र किसी कक्षा में सूचना के बाद भी दोबारा भुगतान करता है तो इसकी समस्त जिम्मेदारी उसकी स्वयं की होगी। महाविद्यालय प्रशासन इसके लिये जिम्मेवार नहीं होगा।
महाविद्यालय में बी.ए., बी.कॉम., बी. एस-सी (बी.जेड.सी), बी. एस-सी. (पी. एम. सी./पी. एम. एस.), विधि (एल.एल. बी.), बी. बी. ए, बी.सी.ए., एम.एस.सी. रसायन, एम.एस.सी. प्राणि, एम. एस. सी. भौतिकी, एम.एस.सी वनस्पति, एम.ए./एम.एस-सी. गणित, एम.ए./एम.एस-सी सांख्यिकी, एम.ए. राजनीति विज्ञान, एम.ए. हिन्दी, एम.ए. अंग्रेजी, एम.ए. भूगोल, एम.ए. मनोविज्ञान और एम. कॉम पाठयक्रम में आवेदन किया जा सकता है।