फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   One Stop Center varansi Breaking bonds of child marriage now minor daughter will build the foundation of future

वन स्टॉप सेंटर: बाल विवाह के बंधन तोड़ अब बिटिया गढ़ेगी भविष्य की नींव

Mon, 13 Sep 2021 01:22 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 13 Sep 2021 01:22 AM IST
सार

चार जून को चौबेपुर की बेटी की जबरन 18 वर्ष पूरे करने के पांच माह पहले ही शादी कर दी गई। शादी से नाखुश बेटी ने माता-पिता व ससुराल वालों से वक्त मांगा, लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। ढाई महीने ससुराल में रहने के बाद संगीता एक दिन वन स्टॉप सेंटर के हेल्पलाइन पर शिकायत की।

विज्ञापन
One Stop Center varansi Breaking  bonds of child marriage now minor daughter will build the foundation of future
चौबेपुर सखी केंद्र - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

वाराणसी के चौबेपुर निवासी एक बिटिया आज बाल विवाह के बंधन को तोड़ नए सिरे से अपने भविष्य की नींव लिखने के रास्ते पर निकल पड़ी। चौबेपुर सखी केंद्र पर रविवार को माता-पिता द्वारा जबरन बाल विवाह के बंधन में बांधी गई बेटी को वन स्टॉप सेंटर ने आजादी दिला दी।  चार जून को चौबेपुर की बेटी की जबरन 18 वर्ष पूरे करने के पांच माह पहले ही शादी कर दी गई।

विज्ञापन


शादी से नाखुश बेटी ने माता-पिता व ससुराल वालों से वक्त मांगा, लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। ढाई महीने ससुराल में रहने के बाद संगीता एक दिन वन स्टॉप सेंटर के हेल्पलाइन पर शिकायत की। सेंटर की टीम ने उसे ससुराल वालों के यहां से आजाद करवाकर विवाह को अमान्य घोषित करा दिया।
विज्ञापन


रविवार को संगीत के ससुराल वालों ने भी दहेज के सामान व नकदी वापसी कर दिया है। जबरन शादी के बंधन से छूटने के बाद बिटिया अपने पैरों पर खड़े होकर अपना भविष्य खुद लिखना चाहती है। रविवार को अपने मायके पहुंची बिटिया का सपना है कि वो अपने पैरों पर खड़े होकर समाज में अपना योगदान दें, वहीं बाल विवाह के खिलाफ लोगों को जागरूक करने का भी काम करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी रश्मि दुबे ने बताया कि 14 अगस्त को इस मामले कि शिकायत मिलने के बाद से कार्रवाई शुरू की गई। इसके बाद लड़की के माता-पिता के साथ ही उसके ससुराल वालों को सेंटर में बुलाकर बाल विवाह कानून के बारे में समझाया गया।

दोनों पक्षों को अपनी गलती का एहसास हुआ और रिश्ते तोड़ने का मायके और ससुराल वालों ने केंद्र में लिखित समझौता किया, लेकिन उसकी शादी को ‘शून्य’ घोषित करने की कानूनी औपचारिकताएं भी पूरी करा दी गई है ताकि भविष्य में उसे कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed