फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   one more rumour of hair chopper increasing in purvanchal

अब एक और अफवाहः चोटीकटवा नहीं यह कीड़ा काट रहा बाल

Thu, 17 Aug 2017 06:02 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 17 Aug 2017 06:02 PM IST
विज्ञापन
one more rumour of hair chopper increasing in purvanchal
आजमगढ़ में पकड़ा गया चोटी कटवा कीड़ा - फोटो : अमर उजाला
चोटी काटने के गुनहगार कीड़े को पकड़ने का दावा करते हुए लोगों ने एक नई अफवाह को जन्म दे दिया है। वाराणसी, चंदौली और आजमगढ़ में लोगों का मानना है कि यही कीड़ा चोटी कटवा है। इस कीड़े का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


वाराणसी में पुलिस ने कीड़े को फोरेंसिक जांच के लिए भी भेज दिया है। उधर, पिछले 24 घंटे में चोटी कटने के 79 मामले सामने आए। वाराणसी में भी अफवाहों का बाजार गर्म है। चांदपुर और सारनाथ इलाके में लोगों ने चोटीकटवा कीड़ा पकड़ने का दावा किया।
विज्ञापन


जानकारी पर पुलिस ने कीड़े को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया। मंगलवार रात आजमगढ़ में गंभीरपुर के मुड़हर गांव में ग्रामीणों ने चोटी कटवा कीड़े मारने का दावा किया। ग्रामीणों के अनुसार, चमगादड़ की तरह लगने वाला यह कीड़ा पहले डंक मार कर महिलाओं और युवतियों को बेहोश करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद डंक से बाल काट लेता है। बुधवार को सूचना मिलने पर पुलिस ने कीड़े को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। चंदौली के मुगलसराय में मंगलवार की देर रात लाठ नंबर दो के एक व्यक्ति ने एक महिला के सिर पर बैठे कीड़े को पकड़ कर दावा है कि यह कीड़ा ही बालों को काट रहा है।

कीड़ा चमगादड़ जैसा दिख रहा है लेकिन आकृति छोटी है। उधर, बुधवार को चकिया-इलिया मार्ग पर सरैया गांव के समीप चक्का जाम कर लोगों ने समस्या के समाधान की मांग की। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाबुझा कर दो घंटे बाद जाम समाप्त कराया।  

चोटी कटने के 79 और मामले सामने आए

one more rumour of hair chopper increasing in purvanchal
चंदौली में पकड़ा गया चोटी कटवा कीड़ा - फोटो : अमर उजाला
चंदौली में 17 महिलाओं की चोटियां कटीं। मिर्जापुर में अहरौरा, जमालपुर और अदलहाट इलाके में 12, गाजीपुर के बहरामपुर, जमानियां स्टेशन बाजार और अन्य इलाकों में 10, सोनभद्र में राबर्ट्सगंज कोतवाली, घोरावल और रामगढ़ इलाके में 10, आजमगढ़ में तरवां, बिलरियागंज, फूलपुर, गंभीरपुर, जहानागंज और कप्तानगंज में आठ, बलिया में कोतवाली, बांसडीह नगर पंचायत, मनियर, गड़वार, बेल्थरारोड इलाके में आठ, जौनपुर में सात, भदोही, वाराणसी में तीन-तीन और मऊ में एक महिला की चोटी कट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed