{"_id":"588778174f1c1bbb7ecf4f7d","slug":"one-more-chance-to-add-name-in-voter-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने को एक और मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने को एक और मौका
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 24 Jan 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
मतदाता सूची
- फोटो : अमर उजाला
जिन लोगों का नाम अब तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है, उनके लिए चुनाव आयोग की ओर से एक और मौका दिया गया है।
मंगलवार को विकास भवन में चुनाव कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी/ डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने बताया कि अधिसूचना जारी होने के पहले तक फ ार्म-6 बीएलओ या चुनाव कार्यालय से प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं।
इसके लिए निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया।
उन्होंने रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देशित किया कि शत-प्रतिशत मतदाता फोटो पहचान पत्र वितरण सुनिश्चित कराएं। वितरित किए जा चुके मतदाता फोटो पहचान पत्र का क्रास चेक भी कराएं। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान 50 फीसदी से कम हुए मतदान वाले मतदान केन्द्र क्षेत्रों को चिह्नित कर वहां पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए लोगों को जागरूक करें।
मतदान केंद्रों पर होने वाले वॉल राइटिंग कार्य को 26 जनवरी तक तक हर हालत पूरा कर लें। एमवोटर एप में नई मतदाता सूची में अपना नाम देखा जा सकता है।
पहड़िया मंडी के खराब सड़क के मरम्मत का कार्य अब तक शुरू न हो पाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए लोक निर्माण विभाग के अभियंता को काम शुरू करने निर्देशित किया।