फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   One manager of a travel agency died, another injured in road accidents

Varanasi News: सड़क हादसों में एक ट्रैवल्स एजेंसी के एक मैनेजर की मौत, दूसरा घायल

Thu, 11 Jan 2024 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
One manager of a travel agency died, another injured in road accidents
वाराणसी। पांडेयपुर स्थित एक ट्रैवल्स एजेंसी के दो मैनेजर अलग-अलग स्थान पर सड़क हादसे में घायल हो गए। हादसे में एक मैनेजर की मौत हो गई, जबकि दूसरा अस्पताल में भर्ती है। पाडेयपुर स्थित एक ट्रैवल्स एजेंसी में सदर बाजार निवासी संदीप कुमार (35) मैनेजर के पद पर काम करता था। मंगलवार की रात वह सिंधोरा से गाड़ी का हिसाब-किताब कर बाइक से लौट रहा था। भोजूबीर पेट्रोल पंप के पास उसकी बाइक और एक अन्य मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। संदीप को ट्रैवल्स एजेंसी के संचालक अभय श्रीवास्तव ने बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। देर रात रामचंद्र पाल का भी हरहुआ के समीप एक्सीडेंट हो गया। रामचंद्र पाल अर्दली बाजार स्थित निजी अस्पताल में भर्ती है। उधर, बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती संदीप की देर रात मौत हो गई। परिजनों के अनुसार संदीप दो भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन


वाराणसी। पांडेयपुर स्थित एक ट्रैवल्स एजेंसी के दो मैनेजर अलग-अलग स्थान पर सड़क हादसे में घायल हो गए। हादसे में एक मैनेजर की मौत हो गई, जबकि दूसरा अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन

पांडेयपुर स्थित एक ट्रैवल्स एजेंसी में सदर बाजार निवासी संदीप कुमार (35) मैनेजर के पद पर काम करता था। मंगलवार की रात वह सिंधोरा से गाड़ी का हिसाब-किताब कर बाइक से लौट रहा था। भोजूबीर पेट्रोल पंप के पास उसकी बाइक और एक अन्य मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। संदीप को ट्रैवल्स एजेंसी के संचालक अभय श्रीवास्तव ने बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। देर रात रामचंद्र पाल का भी हरहुआ के समीप एक्सीडेंट हो गया। रामचंद्र पाल अर्दली बाजार स्थित निजी अस्पताल में भर्ती है। उधर, बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती संदीप की देर रात मौत हो गई। परिजनों के अनुसार संदीप दो भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed