{"_id":"5f12dfe88ebc3e636d3ac9c0","slug":"one-laborer-died-due-to-collapse-of-bridge-under-construction-in-sonbahdra-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बड़ा हादसा: यूपी के सोनभद्र में निर्माणाधीन पुलिया ढहने से एक मजदूर की मौत, दो मजदूर दबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा हादसा: यूपी के सोनभद्र में निर्माणाधीन पुलिया ढहने से एक मजदूर की मौत, दो मजदूर दबे
Sat, 18 Jul 2020 11:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 18 Jul 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
पुल पर हादसे के दौरान मौजूद लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में पुलिया बनाने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। इस दौरान एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ओबरा-चोपन सिंगरौली मार्ग पर रेल लाइन के दोहरीकरण के लिए ओबरा डैम और फराकुंड रेलवे स्टेशन के बीच कड़िया में पुलिया बनाने का काम चल रहा है। पुल बनाने के दौरान ये हादसा हो गया।
विज्ञापन
पुलिया की शटरिंग ढहने से मजदूर राजू खरवार की दबकर मौत हो गई, जबकि दो मजदूर उसी में दबे हुए हैं। जिन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है। घटना की सूचना पर कई थानों की पुलिस सहित एसडीएम सदर यमुनाधर चौहान और सीओ ओबरा भाष्कर वर्मा मौके पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
मौके पर मौजद लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
मृतक के परिजनों ने मुआवजे की मांग की है। ग्रामीणों ने बगैर मुआवजा दिए शव को प्रशासन को सौंपने से इनकार कर दिया है।