{"_id":"5adf0d284f1c1b9d098b6310","slug":"one-died-to-drink-liquor-at-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बनारस में शराब पीने से पूर्व प्रधान की मौत, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में शराब पीने से पूर्व प्रधान की मौत, दो की हालत गंभीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 24 Apr 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
मृतक के रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के बीरभानपुर गांव निवासी पूर्व प्रधान शिव सागर पटेल (41) की सोमवार की रात शराब पीने के बाद मौत हो गई। उनके साथ शराब पीने वाले दो अन्य की हालत गंभीर है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से शराब की बोतल, सोडा वाटर सहित अन्य सामान कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पूर्व प्रधान की पत्नी ने शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाए जाने का आरोप लगाया है।
उनकी तहरीर पर पुलिस नेे अज्ञात लोगों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 304 (ऐसा कोई कार्य जो मृत्यु का कारण हो या जिसे मृत्यु देने के इरादे से किया गया हो) और धारा 328 (अपराध करने के आशय से विष इत्यादि द्वारा क्षतिकारित करना) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पूर्व प्रधान शिव सागर पटेल जमीन के कारोबार से जुड़े थे। गांव के ही बाहर राजातालाब-जंसा मार्ग पर उनका कार्यालय है। सोमवार की रात कार्यालय में ही उन्होंने बिरभानपुर निवासी अपने मित्र रमेश पटेल और मेहंदीगंज निवासी कृष्ण कुमार श्रीवास्तव उर्फ पप्पी के साथ शराब पी।
शराब पीने के थोड़ी देर बाद तीनों की हालत बिगड़ गई। कार्यालय से बाहर निकलते ही शिव सागर और उनके दोनों साथी बेसुध होकर गिर पड़े। कार्यालय के बगल में ही शिव सागर के चाचा फूलगेंद्र पटेल का घर है। वहां से किसी की नजर पड़ी तो तीनों को स्थानीय चिकित्सालय ले जाया गया।
डॉक्टर ने उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाने की सलाह दी। ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय पूर्व प्रधान की रास्ते में ही मौत हो गई। जबकि, रमेश पटेल और कृष्ण श्रीवास्तव को उनके घरवालों ने सुंदरपुर स्थित निजी चिकित्सालयों में भर्ती कराया है।
शिवसागर अपने पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। उन्हें उनकी बड़ी मां बुद्धा देवी ने गोदनामा लिखवाकर गोद ले रखा था। परिवार में दो पुत्र बंटी व अंकित जबकि एक बेटी रक्षा और पत्नी सुभावती देवी हैं।

खुरचा हुआ था सोडा वाटर की बोतल का रैपर
सोडे के बोतल की जांच करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
शिवसागर पटेल 12 साल पहले बीरभानपुर के प्रधान चुने गए थे। पिछले कुछ वर्षों से दोस्तों के साथ मिलकर जमीन का कारोबार कर रहे थे। चर्चा थी कि सोमवार की रात आठ बजे के बाद शिवसागर ने राजातालाब बाजार से शराब के साथ जो सोडा वाटर मंगवाया था, उसके बोतल का ढक्कन खुला था।
आशंका है कि सोडा वाटर में ही मिलावट की गई। शराब और सोडा वाटर कौन लेकर आया था, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसकी छानबीन जारी है। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने शराब और सोडा वाटर की बोतलों की जांच की। चर्चा थी कि सोडा वाटर की बोतल का रैपर खुरचा पाया गया।
शिवसागर का कार्यालय उनके घर से तकरीबन एक किलोमीटर दूरी पर है। मां श्याम रथी देवी समेत अन्य परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटनास्थल पर पहुंची सीओ सदर अंकिता सिंह ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने शराब और सोडा वाटर की बोतल, उपयोग किए गए ग्लास, खान-पान की सामग्री कब्जे में ली है।
फॉरेसिक जांच के बाद ही सही तथ्य सामने आएगा और उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, थाना प्रभारी ने बताया कि पता चला है कि शराब और सोडा वाटर कचनार के किसी लड़के ने लाया था। उसकी छानबीन की जा रही है।