फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   One day training of Pradhan, Gram Panchayat secretaries concluded in the block auditorium

Varanasi News: ब्लॉक सभागार में प्रधान, ग्राम पंचायत सचिवों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

Thu, 22 Jan 2026 02:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
One day training of Pradhan, Gram Panchayat secretaries concluded in the block auditorium
उपनिदेशक पंचायत के निर्देश पर खंड विकास सभागार में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), ग्राम प्रधान एवं सचिव ग्राम पंचायत का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया। प्रशिक्षण में सुप्रिया सिंह एवं प्रभंजन कुमार, पंचायती राज एसोसिएट ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए बताया कि एक दिवसीय प्रशिक्षण में आपको पंचायती राज विभाग द्वारा पंचायत उन्नति सूचकांक एवं स्थानीय सतत विकास लक्ष्य विषय पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सभी ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा, पुलिस, समेकित बाल विकास तथा अन्य विभाग के डाटा को संबंधित पोर्टल पर फीड किया जाएगा। इसी डेटा के आधार पर ग्राम पंचायत के विकास का आंकलन किया जाएगा। इसके अलावा इसी आधार पर ग्राम पंचायत का राष्ट्रीय और राज्य पुरस्कार के लिए चयन होगा। प्रशिक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, सहायक विकास अधिकारी पंचायत धनंजय कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed