{"_id":"5de0b6098ebc3e54921f595a","slug":"one-child-died-two-injured-due-to-pickup-in-azamgrah","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की चपेट में आने से एक बालक की दर्दनाक मौत, दो घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप की चपेट में आने से एक बालक की दर्दनाक मौत, दो घायल
Fri, 29 Nov 2019 11:39 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 29 Nov 2019 11:39 AM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद भीड़।
- फोटो : a
आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के चकसिकटी इस्लामपुर में पिकअप वाहन के अचानक स्टार्ट हो जाने से इसकी चपेट में आकर शुक्रवार को एक बालक की मौके पर मौत और दो बालक घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का पंचनामा बनाकर शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुबारकपुर में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चकसिकटी इस्लामपुर निवासी मोहम्मद मोफज्जल के पास एक पिकअप है जो घर के बाहर तबेले में खड़ी थी। शुक्रवार को सुबह मोफज्जल के छोटे भाई आरिफ ने पिकअप को धुलाई करने के बाद बाहर गियर लगाकर में खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
इसी बीच वहां बच्चे खेल रहे थे और पिकअप का गियर अचानक छूट गया। गाड़ी झटका देकर आगे बढ़ी जिसकी चपेट में आकर सात वर्षीय मोहम्मद जैन पुत्र मोहम्मद मोफज्जल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और हसन मोहम्मद 12 वर्ष जो मृतक का बड़ा भाई घायल हो गया और अलकमा 5 वर्ष पुत्र मोहम्मद परवेज गंभीर रुप से घायल हो गया। घायलों को अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया। बता दें कि मृतक के पिता मोहम्मद मोफज्जल लखनऊ गये हुए हैं घर पर माता पिता मौजूद नही थे।
विज्ञापन