प्रेमिका को बुलाने की जिद पर युवक लिफ्टर पर चढ़ा, 10 घंटों की मशक्कत के बाद उतारा गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकिशन क्षेत्र का रहने वाला संजय (23) रात में किसी वक्त सीएचपी शाइलो के लिफ्टर पर चढ़ गया। सुबह सात बजे के करीब प्रोजेक्ट के सुरक्षा कर्मियों की नजर पड़ी तो सभी अवाक रह गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। कुछ देर बाद प्रोजेक्ट के सुरक्षा अधिकारियों के साथ पुलिस व सीआईएसएफ का बचाव दल मौके पर पहुंच गया और सिरफिरे को उतरने के लिए अनाउंस शुरू कर दिया लेकिन बात नहीं बनी।
युवक प्रेमिका को बुलाने की जिद पर अड़ा रहा। इसके बाद युवक की मां को मौके पर बुलाया गया और उसने भी बेटे से नीचे उतरने की गुजारिश किया और गिड़गिड़ाया लेकिन संजय का दिल नहीं पसीजा और वह सीएचपी लिफ्टर पर चहलकदमी करने लगा। यह देख एहतियातन नीचे जाल का घेरा बनाया गया।
करीब दस घंटे तक चले ड्रामा के बाद दोपहर में युवक नीचे उतरने को राजी हुआ और धीरे धीरे नीचे आया तब सभी ने राहत की सांस ली। शक्तिनगर के प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि लंबी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित उतार लिया गया है उससे पूछताछ की जा रही है।