{"_id":"6154c8948ebc3e08fd1033c9","slug":"on-the-first-day-of-navratri-pm-will-give-oxygen-plant-to-kashi-varanasi-news-vns614489337","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र के पहले दिन पीएम देंगे काशी को ऑक्सीजन प्लांट की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र के पहले दिन पीएम देंगे काशी को ऑक्सीजन प्लांट की सौगात
विज्ञापन
कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देख वाराणसी समेत देश के विभिन्न अस्पतालाें में पीएम केयर्स फंड से लगे ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवरात्र के पहले दिन सात अक्तूबर को करेंगे। मुख्य आयोजन ऋषिकेश में होगा जबकि स्थानीय स्तर पर वर्चुअल माध्यम से लोग जुड़ेंगे। उद्घाटन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है, ताकि कार्यक्रम में कोई समस्या न आए। जिस तरह से दूसरी लहर में ऑक्सीजन की किल्लत हुई, उसे दूर करने के लिए सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर प्लांट लगवाए जा रहे हैं। कुछ सीएसआर फंड तो कई जगहों पर पीएम केयर्स फंड से प्लांट लगवाया गया है।
जिले में बीएचयू अस्पताल में एक प्लांट तो बाल रोग विभाग के पास लग गया है जबकि एमएस ऑफिस के पास भी दूसरा लगाने पर काम चल रहा है। ट्रामा सेंटर में भी एक प्लांट पीएम केयर्स फंड से ही लगा है। बीएचयू में एक और प्लांट लगाया जाना है, जिसके लिए जगह के चयन सहित अन्य तैयारी चल रही है। जिला महिला अस्पताल में भी एक प्लांट लगकर तैयार हो गया है।
पीएम सात अक्तूबर को पीएम केयर्स फंड से लगे ऑक्सीजन प्लांट को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। जिन जगहों पर प्लांट लगकर तैयार है, वहां उद्घाटन से जुड़ी सभी औपचारिकताएं समय से पूरी करा ली जाएंगी।
विज्ञापन
- डॉ. वीबी सिंह, अपर निदेशक/सीएमओ
राज्यमंत्री ने ली जानकारी
जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा में लगे ऑक्सीजन प्लांट का बटन दबाकर राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने उसे क्रियाशील किया। अस्पताल की एसआईसी डॉ. लिली श्रीवास्तव से प्लांट के कामकाज, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जिस तरह से मरीजों की सुविधाओं की सौगात दी जा रही है, उसकी जितनी सराहना की जाए वह कम है। इस दौरान डॉ. वीबी सिंह, एसआईसी डॉ. प्रसन्न कुमार, प्लांट की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी डॉ. अतुल सिंह मौजूद रहे।