फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Omprakash Rajbhar said scammed already had many time in name of Ram temple donation

ओमप्रकाश राजभर बोले- राम मंदिर के लिए चंदा के नाम पहले भी हुए कई घोटाले

Wed, 03 Feb 2021 05:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 03 Feb 2021 05:03 PM IST
विज्ञापन
Omprakash Rajbhar said scammed already had many time in name of Ram temple donation
ओमप्रकाश राजभर। - फोटो : अमर उजाला

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने आज पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वाराणसी के सर्किट हाउस बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि 5 फरवरी से हमारी पार्टी किसानों के समर्थन में केंद्र सरकार के कृषि बिल के खिलाफ गांव-गांव जन चौपाल के माध्यम से लोगों को जागरूक करेगी।

विज्ञापन


इस दौरान बिल की खामियों के बारे में उन्हें विस्तार से जानकारी देगी, क्योंकि अभी तक ज्यादातर लोगों को केंद्र सरकार द्वारा पारित बिल के बारे में जानकारी नहीं है। राजभर ने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट के बारे में भी कटाक्ष किया। 
विज्ञापन


राम मंदिर के लिए धन संग्रह किए जाने की बात का जवाब देते हुए कहा कि इसके पहले भी कई करोड़ रुपये राम मंदिर के नाम पर चंदे के रूप में लेकर घोटाला किया गया है। वैश्विक महामारी के बाद केंद्र सरकार द्वारा पूरे देश को समर्पित वैक्सीन के बारे में भी उन्होंने कहा कि करोना काल में 98 फीसदी लोग बिना दवा के स्वस्थ हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर सरकार फ्री में वैक्सीन देगी तो मैं अवश्य लगवा लूंगा अगर पैसे देकर वैक्सीन लगाई जाएगी, नहीं लगाऊंगा। साथ ही प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर भी उन्होंने जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed