फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Om Puri film based on 2006 Varanasi blasts

बनारस बम धमाके को बड़े पर्दे पर उतार रहे थे ओम पुरी

Fri, 06 Jan 2017 05:52 PM IST
टीम डिजिटल, वाराणसी
टीम डिजिटल, वाराणसी Updated Fri, 06 Jan 2017 05:52 PM IST
विज्ञापन
Om Puri film based on 2006 Varanasi blasts
रवि किशन के घर पर ओमपुरी - फोटो : twitter

अपने दमदार अभिनय से हिंदी फिल्म जगत में अपनी अलग छाप छोड़ने वाले अभिनेता ओम पुरी का बनारस से खास लगाव था। फिल्मों की शूटिंग और आध्यात्म की तलाश में वह कई बार बनारस आए थे।

विज्ञापन


इन दिनों ओम पुरी वर्ष 2006 में हुए वाराणसी बम विस्‍फोट पर बन रही फिल्म में काम कर रहे थे। इस फिल्म में भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रविकिशन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन


रविकिशन ने ओम पुरी के निधन पर दुःख जताते हुए ट्वीट किया, ओमपुरी जी मैं आपको हमेशा करुंगा। आप एक महान अभिनेता और भावुक इंसान थे। रविकिशन ने बताया कि ओम पुरी जी उन्हें प्यार से बबुआ बुलाते थे। अभी कुछ दिन पहले ही ओम पुरी उनके घरआए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविकिशन ने ओम पुरी का एक वीडियो भी पोस्ट किया। इस वीडियो में ओम पुरी फिल्म के बारे में कहते हैं, इस फिल्म का नाम 2006 वाराणसी बम विस्फोट । मेरे सभी सीन रवि किशन के साथ हैं। इस फिल्म में रवि ‌किशन का नाम बबुआ है।

कहा ‌‌क‌ि मैंने रवि किशन के साथ दो तीन फिल्में पहले की हैं। वह मुझे बहुत प्यार करता है। रवि किशन मेरी बहुत इज्जत करता है। मुझे बहुत खुशी है कि वह बहुत कामयाब और सफल अभिनेता है। शहीदों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद प्रायश्चित करने के लिए गत वर्ष ओम पुरी बनारस आए थे।


बता दें कि पदम श्री जैसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड से सम्मानित बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ओम पुरी अब इस दुनिया में नहीं रहे। 6 जनवरी की सुबह दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। वो 66 वर्ष के थे।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed